Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मुंहासों के निशान से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी बेदाग त्वचा

Acne Scars Home Remedies: चेहरे से मुंहासों के निशान हटाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। जानें ऐसे ही कुछ आसान उपायों के बारे में -

मुंहासों के निशान से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी बेदाग त्वचा

Written by priya mishra |Updated : October 23, 2023 10:01 AM IST

Acne Scars Home Remedies In Hindi: चेहरे पर एक्ने या मुंहासे होना एक आम समस्या है। आमतौर पर, स्किन की देखभाल करने के बाद मुंहासे तो ठीक हो जाते हैं, लेकिन इनके जिद्दी निशान चेहरे पर रह जाते हैं। ये दाग या निशान आपकी खूबसूरती को प्रभावित कर सकते हैं। मुंहासों के दागों से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये भी कई बार प्रभावी नहीं होते हैं। वहीं, इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप मुंहासों के निशान से छुटकारा पा सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही कुछ कारगर उपायों के बारे में -

एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के साथ ही एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में भी मदद करता है। मुंहासों के दाग हटाने के लिए आप रोज रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं। इसके नियमित इस्तेमाल से मुंहासों के दाग धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।

नारियल तेल

नारियल तेल भी पिंपल्स और निशान हटाने में बेहद कारगर है। इसमें विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन टिश्यू के विकास में मदद करते हैं। साथ ही, त्वचा के दाग-धब्बों को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाएं। अगली सुबह उठकर पानी से चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक नियमित रूप से ऐसा करने से आपको काफी फर्क नजर आएगा।

Also Read

More News

टी ट्री ऑयल

मुंहासों के निशान हटाने में टी ट्री ऑयल काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पिंपल्स और दाग-धब्बों को दूर करने में करते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आप जैतून के तेल में 1-2 बूंदें टी ट्री ऑयल की मिलाएं। अब इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। सुबह उठकर पानी से चेहरा धो लें।

बेसन

त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बेसन काफी फायदेमंद होता है। यह डेड स्किन और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। साथ ही, दाग-धब्बों को ठीक करने में भी सहायक होता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप एक चम्मच बेसन में गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

आलू

मुंहासों के निशान से छुटकारा पाने के लिए आप आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को भी निखारता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप आधा आलू लेकर कद्दूकस कर लें। अब एक कॉटन पैड की मदद से आलू के जूस को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मुंहासों के निशान हटाने के लिए आप घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इनका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।