चेहरे के रोमछिद्रों को छोटा करने के लिए ट्राई करें ये आजमाये हुए तरीके

कॉफ़ी को चेहरे पर लगाने से भी स्किन के रोम छिद्र छोटे नजर आते हैं, आज ही ट्राई करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 17, 2017 4:14 PM IST

त्वचा के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोमछिद्रों का खुला होना बहुत ज़रूरी है। इन्हीं के माध्यम से हमारी त्वचा सांस लेती है और नैचुरल ऑयल निकलता है। लेकिन कई बार जब इन रोमछिद्रों का साइज़ बड़ा होता है जो चेहरा देखने में थोड़ा खराब लगने लगता है। आप किसी भी तकनीक से रोम छिद्रों को सिकोड़ नहीं सकते हैं लेकिन कुछ ट्रिक्स अपनाकर आप ऐसा कर सकते हैं कि जिससे वे दिखने में छोटे लगें। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही टिप्स बता रहे हैं।

बर्फ : यह बहुत ही सस्ता और आसान तरीका है। इसके लिए बर्फ का एक टुकड़ा लें और अपने चेहरे पर रगड़ें। बर्फ से कुछ देर तक रगड़ने के कारण ही चेहरे के रोम छिद्र छोटे नजर आने लगते हैं। इसे रोजाना करने से स्किन टाइट और चमकदार नजर आने लगती है।

कॉफ़ी : आपको यह सुनकर आश्चर्य होगा कि कॉफ़ी से भी आप रोम छिद्रों को छोटा कर सकते हैं। इसके लिए सुबह बनी हुई कॉफ़ी को थोड़ा बचा लें और इसे चेहरे पर लगायें। चेहरे पर कुछ देर इसे लगे रहने दें और उसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से भी रोमछिद्र छोटे नजर आने लगते हैं।

एस्ट्रिजेंट : एस्ट्रिजेंट का इस्तेमाल करके भी आप बड़े नजर आने वाले रोम छिद्रों को छोटा कर सकते हैं। इसके लिए पहले चेहरे को अच्छे से साफ़ कर लें और फिर एस्ट्रिजेंट चेहरे पर लगायें। इसके बाद कॉटन का टुकड़ा लें और उसमें कुछ बूंदें गुलाबजल की डालें और अपना चेहरा साफ़ करें।

क्ले मास्क : चहरे के रोमछिद्रों को छोटा करने के लिए आप क्ले का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप बेंटोनाइट क्ले का इस्तेमाल करें। इसके लिए बेंटोनाइट क्ले, सेब का सिरका और चारकोल को मिक्स करके एक पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर मास्क की तरह लगायें। जब ये सूख जाए तो इसे निकाल लें और ठंडे पानी से चेहरे को ठीक से साफ़ कर लें।

खीरे का जूस : इसे लगाना बहुत ही आसान है और आप दिन में कभी भी इस प्रक्रिया को अपना सकती हैं। इसके लिए कॉटन के टुकड़े को खीरे के रस में भिगोयें और उससे अपने चेहरे की सफाई करें। कुछ देर खीरे के जूस को ऐसे ही चेहरे पर लगे रहने दें और फिर इसे धुल लें। रोजाना ऐसा करने से रोमछिद्र छोटे नजर आने लगते हैं।

टी बैग : टी बग्स को इस्तेमाल करने के बाद फेंके नहीं बल्कि आप इसका बाद में कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन टी चेहरे के रोम छिद्रों को छोटा करने में मदद करती है। इसके अलावा ये मुंहासों की समस्या से भी राहत दिलाते हैं।

Read this inEnglish

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source