Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में पपड़ी की तरह निकलने लगी है हाथ की स्किन? इन 5 तरीकों से पाएं इससे छुटकारा

Home Remedies For Skin Peeling: अक्सर सर्दियों में हाथों की स्किन की परत पपड़ी की तरह निकलने लगती है। आइए, जानते हैं इस समस्या से छुटाकारा पाने के कुछ आसान उपाय -

सर्दियों में पपड़ी की तरह निकलने लगी है हाथ की स्किन? इन 5 तरीकों से पाएं इससे छुटकारा

Written by priya mishra |Published : January 19, 2024 9:24 AM IST

Home Remedies For Skin Peeling: सर्दियों में मौसम में कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में कई लोगों के हाथों की स्किन की ऊपरी परत छिलके की तरह निकलने लगती है। इसे अंग्रेजी में स्किन पीलिंग कहा जाता है। यह समस्या ड्राई स्किन वाले लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है। कई बार किसी ब्यूटी प्रोडक्ट्स के रिएक्शन, इंफेक्शन या स्किन एलर्जी के कारण भी हाथों में स्किन पीलिंग की समस्या होने लगती है। इसकी वजह से हाथ देखने में काफी खराब और खुरदुरे लगते हैं। आज इस लेख में हम आपको इससे छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं।

गुनगुना पानी

अगर आपके हाथों की स्किन निकल रही है, तो आप कुछ देर के लिए हाथों को गुनगुने पानी में डुबोकर बैठ सकते हैं। इसके लिए किसी बड़े बाउल या बर्तन में गुनगुना पानी लें। इसमें एक चम्मच सेंधा नमक मिलाएं और इसमें करीब 5 से 10 मिनट के लिए अपने हाथों को डुबोएं। इसके बाद अपने हाथों को अच्छी तरह कपड़े से पोंछ लें। इससे हाथों की डेड स्किन है जाएगी और हाथ मुलायम बनेंगे।

नारियल तेल

नारियल तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन-ई होता है, जो त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। साथ ही, यह स्किन पर होने वाले संक्रमण को रोकने में भी मददगार है। एक चम्मच नारियल तेल को गर्म करके हाथों की मालिश करें। ऐसा दिन में 2 से 3 बार करें। ऐसा करने से हाथों की स्किन निकलने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, त्वचा की ड्राइनेस भी दूर होगी।

Also Read

More News

मलाई

हाथों की त्वचा की परत उतरने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दूध की मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा के लिए नैचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करती है। इसके मौजूद लैक्टिक एसिड, त्वचा की खुजली, रैशेज और जलन से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप सोने से पहले थोड़ी सी मलाई लेकर अपने हाथों की 2-3 मिनट तक मसाज करें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपके हाथ काफी सॉफ्ट हो जाएंगे।

एलोवेरा

एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को हील करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने से डेड स्किन को हटाने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप ताजे एलोवेरा जेल को हाथों पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से आपको जल्द लाभ मिलेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

शहद

हाथों की स्किन निकलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डेड स्किन को साफ करता है और त्वचा को मुलायम भी बनाता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद को अपने हाथों पर लगाएं। कुछ देर बाद इसे पानी से साफ कर लें। यह त्वचा की ड्राइनेस से छुटकारा दिलाएगा। साथ ही, खुजली और जलन को भी दूर करेगा।