
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 17, 2022 4:45 PM IST
स्कूल जाने वालों बच्चों को अक्सर बाल में खुजली या जुओं की समस्या हो जाती है। स्कूल में बच्चे अपने दोस्तों के साथ खेलते-कूदते हैं और इसी दौरान जुएं एक बच्चे के सिर से दूसरे बच्चे के सिर तक पहुंच जाती हैं। जुएं एक प्रकार के परजीवी हैं जो सिर की त्वचा में गहरे बैठ जाते हैं खून चूसकर जिंदा रहते हैं। जुएं सिर में छोटे-छोटे अंडे देती हैं जो त्वचा में गहरे में बैठ जाती है। मादा जूंएं एक प्रकार के चिपचिपे लिक्विड का उत्पादन करती है जिससे अंडे त्वचा पर चिपक जाते हैं। जुएं और उसके अंडे (लीख) सिर की त्वचा में खुजली और इंफेक्शन की समस्या को बढ़ा सकते हैं। छोटे बच्चों के सिर में बार-बार खुजली होने से वो परेशान हो जाते हैं। बच्चों के सिर से जुएं साफ करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में आप पढ़ सकते हैं इस लेख में।
ड्राई स्किनसे राहत दिलाने वाली पेट्रोलियम जेली सर्दियों में फटी एड़ियों, फटे होंठो और घुटनों-कोहनियों की सख्त त्वचा जैसी परेशानियों से आराम पाने का सबसे कारगर और आसान तरीकों में से एक है। लेकिन, पेट्रोलियम जेली बालों की जुओं से भी राहत दिला सकती है। कुछ समय पहले की गयी एक स्टडी में यह पाया गया कि पेट्रोलियम जेली सिर की जुओं और लीखों से छुटकारा दिलाने का काम कर सकती है। आइए जानें पेट्रोलियम जेली के इस्तेमाल का तरीका-
यह भी पढ़ें-
ड्राई शैम्पू इस्तेमाल करना है पसंद तो पहले जान लें इसके कुछ नुकसान भी, हो सकती हैं ये समस्याएं