सफेद हो रहे बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए आजमाएं ये हरी पत्तियां, बाल बनेंगे ब्लैक एंड शाइनी

इमली के पत्ते एक नेचुरल चीज है जिनके इस्तेमाल से असमय सफेद होते बालों को काला बनाने में मदद होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 12, 2022 1:00 PM IST

Home remedies for white hair: काले बालों के बीच जब एक-दो सफेद बाल दिखायी देने लगे तो लोगों का दिमाग काम करना बंद कर देता है। असमय सफेद होते बालों की वजह से लोगों के मन में डर बैठ जाता है कि अब धीरे-धीरे उनके सभी बाल सफेद हो जाएंगे और उनके बाल कमजोर होकर टूटने ना लगें। ऐसे में लोग बालों को काला रखने के लिए कई तरह के उपाय करने लगते हैं। कई बार लोग आनन-फानन में केमिकल वाले कलर और हेयर डाई का भी इस्तेमाल करने लगते हैं जो बालों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकती है।  वहीं, सही नेचुरल इंग्रीडिएंट्स की जानकारी होने पर लोग अपने बालों को नेचुरली काला भी कर सकते हैं और उन्हें अतिरिक्त पोषण भी प्रदान कर सकते हैं। ऐसी ही एक नेचुरल चीज है इमली के पत्ते जिनके इस्तेमाल से असमय सफेद होते बालों को काला बनाने में मदद होती है। (Home remedies for white hair in Hindi)

बालों को काला करने के लिए इमली के पत्ते

इमली का इस्तेमाल स्किन और बालों के लिए अलग-अलग तरह से किया जाता है। इसी तरह इमली के पत्तों का भी इस्तेमाल बालों को काला बनाने के लिए किया जाता है। असमय सफेद होने वाले बालोंको काला करने के लिए इमली के पत्ते एक नेचुरल हेयर डाई की तरह काम करता है। यहां पढ़ें इमली के पत्तों का इस्तेमाल करने के तरीके-

पहला तरीका

  • एक कटोरी इमली के पत्तों को पानी से साफ करें और उसका पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को दोगुनी मात्रा में दही के साथ मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को अपने सिर और बालों पर जड़ों से सिरे तक लगाएं।
  • 50-60 मिनट तक इस बालों में लगा रहने दें और उसके बाद बालों को पानी से साफ कर लें।

दूसरा तरीका

  • मुट्ठीभर इमली के पत्तों को एक लीटर पानी के साथ उबालें।
  • इस पानी को आधा होने तक उबालें और उसके बाद इसे आंच से उतारकर ठंडा करे।
  • फिर, इसे छान लें और किसी स्प्रे बोतल में भरें।
  • अब जब भी शैम्पू करना हो तो उससे पहले  इसे बालों में स्प्रे करें।

यह भी पढ़ें-

यंग स्किन से लेकर पसीने की दुर्गंध कम करने का नुस्खा है फिटकरी,जानें इस्तेमाल के 2 तरीके

पिम्पल्स और झुर्रियां रोकने के लिए जरूरी हैं ये 3 न्यूट्रिएंट्स, इनकी कमी से हो सकती है त्वचा समय से पहले बूढ़ी

एंटी-एजिंग स्किन के लिए बर्फ के पानी से धोएं चेहरा, स्किन को होंगे ये कमाल के 4 फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source