
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 25, 2018 12:58 PM IST
प्रेगनेंसी जहां ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत दौर माना जा सकता है वहीं इस दौर में बहुत-सी स्किन प्रॉब्लम्स भी उभरने लगती हैं। चेहरे पर काले धब्बे, पिम्पल्स, बालों का झड़ना और स्ट्रेच मार्क्स ऐसी ही समस्याएं हैं जो प्रेगनेंसी के दौरान ज़्यादातर महिलाओं को झेलनी पड़ती हैं। स्ट्रेच मार्क्स से राहत पाने के लिए आप बाज़ार में मिलने वाली क्रीम्स का इस्तेमाल कर सकती हैं । साथ ही घर में मौजूद कुछ चीज़ों की मदद से भी आप स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने और उसमें होने वाली गंभीर खुजली से राहत पाने का काम कर सकती हैं। हम यहां लिख रहे हैं कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में।
1. ऑलिव ऑयल :
ऑलिव ऑयल के विटामिन ई और ओमेगा फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं। ऑलिव ऑयल आपको हेल्दी हेयर और हेल्दी स्किन दे सकता है। ऑलिव ऑयल लगाने से स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं। नहाने के बाद अपनी त्वचा पर ऑलिव ऑयल से मसाज करें। इसी तरह रात में सोने से पहले आप एक बार और ऑलिव ऑयल से मसाज कर सकते हैं। पसंद के अऩुसार आप तेल को हल्का गर्म भी कर सकती हैं।
2. एलो वेरा जेल:
एलो वेरा जेल आपकी त्वचा को आवश्यक नमी प्रदान करता है और साथ ही स्ट्रेच मार्क्स में होने वाली खुजली में भी राहत दिलाता है। आप एलो वेरा जेल से त्वचा की मालिश करें।
3. एग व्हाइट
एग व्हाइट या अंडे के सफेद हिस्से में प्रोटीन की मात्रा काफी ज़्यादा होती है और यह त्वचा का पोषण करता है। आप एग व्हाइट को फेंटकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से इसे साफ करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.