Home Remedies For Pimples: पिम्पल से भर जाता है बार-बार चेहरा, तो लगाएं आलू से बने ये फेस पैक, डार्क स्पॉट्स भी होंगे कम

क्या आप जानते हैं कि आलू चेहरे पर आने वाले जिद्दी पिम्पल्स और एक्ने को भी खत्म कर सकता है। यही वजह है कि भारतीय महिलाओं अपनी स्किन केयर में आलू का इस्तेमाल करती हैं। (Home Remedies For Pimples)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 2, 2021 3:35 PM IST

Home Remedies For Pimples:आलू का रस ब्यूटी टिप्स में भी काम आता रहा है। दादी-नानी के घरेलू नुस्खों (Dadi-Nani ke nushkhe) में आलू को नैचुरल ब्लीच की तरह प्रयोग किया जाता रहा है। आलू के टुकड़ों को आंखों पर रखने से जहां डार्क सर्कल्स  (Dark Circled Home Remedies) कम होने और आंखों को ठंडक मिलने की बात कही जाती रही है। वहीं, उबले आलू को मैश करके चेहरे पर लगाया जाता रहा है। पर क्या आप जानते हैं कि आलू आपके चेहरे पर आने वाले जिद्दी पिम्पल्स (Pimples) और एक्ने को भी खत्म कर देगा। (Home Remedies For Pimples in Hindi)

चेहरे पर आलू लगाना क्यों पसंद करती हैं भारतीय महिलाएं

  • आलू को नैचुरल ब्लीच माना जाता है और यह त्वचा को निखरा हुआ दिखाता है।
  • चेहरे की त्वचा की स्क्रबिंग के लिए भी आलू का इस्तेमाल करती हैं कई महिलाएं। ऐसा तर्क दिया जाता है कि आलू के पेस्ट से चेहरे की मसाज करने से स्किन एक्सफॉलिएट होती है और डेड स्किन सेल्स की जमा परत साफ हो जाती है।
  • ऐसा कहा जाता है कि आलू चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियों और फाइन लाइंस को रोक देता है। जिससे, व्यक्ति अधिक समय तक जवान दिखता है।

मुंहांसों के लिए कैसे किया जा सकता है आलू का इस्तेमाल

मैंने अपनी सहेलियों को अक्सर आलू को अपने स्किन केयर रूटीन के घरेलू तरीकों में इस्तेमाल करते देखा है। उनके बताए ही कुछ  नुस्खों के बारे में पढ़ें यहां जिनकी टिप्स उन्हें उनकी दादी-नानी, मौसी और बहनों से मिली थी। अपनी स्किन टाइप के हिसाब से आप इन नुस्खों को आज़मा सकती हैं।  (Home Remedies For Pimples)

टोमैटो-पोटैटो फेस पैक

  • इसके लिए एक आलू को छिलकर कद्दूकस करें।
  • अब, एक टमाटर (Tomato) को कुचलकर आलू के पेस्ट के साथ मिक्स करें।

कच्चे आलू  का फेस मास्क

मुहांसों की समस्या में आलू लगाने का एक और तरीका जो काफी पसंद किया जाता है वह है कच्चे आलू के पेस्ट का फेस मास्क। यहां पढ़ें इस फेस मास्क को बनाने का तरीका-

  • एक मध्यम आकार का आलू लेकर उसका छिलका उतारें। फिर, उसे कद्दूकस करें या मिक्सी में पीस लें।
  • अब, चेहरा पानी से साफ करें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। मिश्रण से धीरे-धीरे चेहरे की मसाज करें।
  • स्किन पर इस मिश्रण को 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर, इसे सादे पानी से साफ सें। इससे पिम्पल्स भी कम होंगे, चेहरे की स्किन साफ होगी और स्किन पर ग्लो भी आता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source