
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 17, 2020 11:38 AM IST
पिम्पल्स और एक्ने के लिए बेस्ट हैं ये 2 होम रेमेडिज़ ।
Home Remedies for Pimples: पिम्पल्स की समस्या ऐसी है जो, अब केवल टीनएजर्स की प्रॉब्लम नहीं है। हार्मोन्स के स्तर में असंतुलन के कारण, प्रदूषण, तनाव और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से अब अलग-अलग उम्र में लोगों को पिम्पल्स (Pimple Causes) होते रहते हैं। एक्ने और पिम्पल्स (Pimples) की यह समस्या बार-बार चेहरे को छूने, कॉस्मेटिक्स के इस्तेमाल और हाइजिन की कमी के कारण और बढ़ जाती है। इसीलिए, लोगों को इस समस्या के स्थायी इलाज की ज़रूरत होती है। घरेलू स्तर पर जो लोग पिम्पल्स (Ways to get rid of Pimples) से राहत पाने की कोशिश करना चाहते हैं। वे हल्दी, नीम और गुलाब जल जैसे नैचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। (Home Remedies for Pimples in hindi)
इम्यूनिटी बढ़ानी हो, बुखार से राहत चाहिए या चोट लगने पर दर्द से आराम चाहिए। हर समस्या में हल्दी काम आती है। इसीलिए, पिम्पल्स के इलाज के लिए भी भारतीय घरों मे हल्दी पर भरोसा किया जाता है। अच्छी बात यह है कि हल्दी ने इस लिहाज से भी अपनी उपयोगित साबित की है। कुछ स्टडीज़ और रिसर्च बताते हैं कि हल्दी में ऐसे कई तत्व शामिल हैं जो उसे एक शक्तिशाली एंटी-बैक्टेरियल औषधि बनाते हैं। रोज़ाना एक गिलास गर्म दूध में चुटकीभर हल्दी पाउडर मिलाने से स्किन प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है। इसके अलावा आप हल्दी से अलग-अलग घरेलू नुस्खे तैयार करके पिम्पल्स पर लगा सकते हैं।
चुटकीभर हल्दी पाउडर को एक चम्मच नारियल के तेल (Coconut Oil) में मिक्स करें। रात में सोने से पहले इस पेस्ट को पिम्पल्स पर लगाएं। सुबह उठने के बाद इसे साफ कर दें। जैसा कि नारियल का तेल (Coconut Oil Benefits) एक नैचुरल मॉश्चराइज़र है। साथ ही इसमें मौजूद तत्व स्किन इरिटेशन को कम करके, त्वचा को राहत दिलाते हैं। जिन लोगों का स्किन टाइपर नॉर्मल और बहुत ड्राई है, उनके स्किन का टेक्स्चर भी सुधारता है। (Natural Remedies for Pimples and Acne)
जैसा कि नीम के फल, पत्तियां और यहां तक की छाल भी पॉवरफुल एंटी-बैक्टेरियल (Anti-Bacterial Properties) तत्वों से भरपूर होती है। इसीलिए, यह पिम्पल्स फैलाने वाले बैक्टेरिया को खत्म करती है। नीम की पत्तियों या छाल के पाउडर (Neem Benefits) को हल्दी के साथ मिलाएं। इसमें, गुलाब जल (Rose Water) मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को पिम्पल्स पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे साफ करें। (How to treat pimples at home)
Skin Care Tips: डार्क अंडरआर्म्स से मिलेगा छुटकारा शहद और नींबू से, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल
Hair Care Tips: गर्मियों में चाहिए स्मूद और हेल्दी हेयर, तो इन 3 तरीकों से लगाएं बालों में आंवला
Feet Care Tips: गर्मियों में पैरों को रखें खूबसूरत और मुलायम, अपनाएं ये टिप्स
नैचुरल चीज़ों के साथ अपने पैरों का ऐसे रखें ध्यान, गर्मियों में नहीं होगी कोई समस्या
Hand Hygiene: ज़्यादातर लोग नहीं करते हैंड सैनिटाइज़र का सही इस्तेमाल, जानें क्या है सही तरीका
लंग्स और हार्ट डिज़िज़ मरीजों को है कोविड का ख़तरा ज़्यादा, जानें एक्सपर्ट्स की राय