
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 23, 2020 4:03 PM IST
गर्मी में इन घरेलू उपायों से पाएं तैलीय त्वचा पर होने वाली समस्याओं से छुटकारा। © Shutterstock.
Home Remedies for Oily Skin: गर्मी के दिनों में ऑयली स्किन और भी ज्यादा चिपचिपी हो जाती है। जिनकी त्वचा तैलीय (Oily skin) है, उन्हें और भी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। गर्मी में तैलीय त्वचा का खास ख्याल रखना होता है, क्योंकि मुंहासे, फोड़े-फुसियां, पसीना आने से स्किन एलर्जी, रैशेज जैसी समस्याएं अधिक हो सकती हैं। गर्मी में ऑयली स्किन पर अधिक मेकअप करने से भी बचना चाहिए। यदि आप चाहती हैं कि आपकी ऑयली स्किन गर्मी में हेल्दी (oily skin care in summer) रहे, तो ये नेचुरल होम रेमेडीज (Home Remedies for Oily Skin) और स्किनकेयर रुटीन (natural skincare routine) जरूर अपनाएं।
सबसे पहले अपने चेहरे पर दही (home remedies for oily skin in hindi) लगाएं। दही से 2 मिनट तक अच्छी तरह से चेहरे पर मसाज करें। फिर इसे 5 मिनट तक रहने दें। अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं और साफ तौलिये से थपथपाकर सुखाएं। ऐसा करने के बाद साबुन बिल्कुल ना लगाएं।
अब दूसरे स्टेप को फॉलो करने से आपकी त्वचा को पोषण मिलने के साथ ही स्किन टोन होगा। इससे मृत त्वचा कोशिकाएं (dead skin cells) भी निकल जाती हैं। एक-एक बड़ा चम्मच शहद, दही और कॉफी पाउडर लें। इन्हें एक साथ अच्छी तरह से मिला लें। अपने चेहरे पर यह पेस्ट लगाएं। यदि आपको मुंहासे या दाने निकल रहे हैं, तो स्क्रब करने से बचें। यह त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकता है। दो मिनट के लिए इस पेस्ट को चेहरे पर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
गर्मी में इन घरेलू उपायों से पाएं ऑयली स्किन से छुटकारा, चेहरा दिखेगा खिला-खिला
1 आपकी त्वचा ऑयली यानी तैलीय है, तो आप सप्ताह में इस फेस पैक को दो-तीन बार जरूर लगाएं। फेस पैक तैयार करने के लिए आपको चाहिए शहद, बेसन, टमाटर का रस और दही। इन सभी को एक-एक चम्मच लें। इन्हें एक साथ मिलाएं और चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। इसे सूखने दें। जब सूख जाए, तो ठंडे पानी से चेहरा धो दें। अपने चेहरे को थपथपाएं। फिर मॉइस्चराइजर लगाएं। आप इन अन्य होममेड फेस मास्क व्यंजनों को भी आज़मा सकते हैं।
2 मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक भी चेहरे को कूल रखता है। मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाएं और सूखने दें। थोड़ी देर बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।
3 तैलीय त्वचा (summer skin care routine for oily skin) पर चावल का आटा और हल्दी से तैयार फेस पैक भी लगाना हेल्दी होता है। एक कटोरी में दो चम्मच चावल का आटा, चुटकीभर हल्दी, 1 चम्मच शहद और खीरे का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस फेस पेक को अपनी ऑयली स्किन पर लगाएं। थोड़ी देर यूं ही रहने दें और फिर पानी से चेहरा साफ कर लें। ध्यान रखें कि किसी भी फेस पैक को लगाने के बाद चेहरे पर साबुन ना लगाएं।
ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश और फेस पैक
Oily Skin Care: इस तरह करेंगे ऑयली स्किन की केयर,तो नहीं होंगे पिम्पल
शहनाज़ हुसैन टिप्स :ऑयली स्किन? ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे
Skin Icing: गर्मी में स्किन की समस्याओं से पाना है छुटकारा, तो चेहरे पर लगाएं बर्फ का टुकड़ा