30 की उम्र से पहले ही सफेद होने लगे हैं आपके बाल? इन तरीकों से करें इसका इलाज

how can i keep my hair black naturally : बालों का नैचुरली काला करने के लिए आप घर में मौजूद कुछ असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 23, 2023 8:01 AM IST

how can i keep my hair black naturally : आज के समय में लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगी है, जिसमें कम उम्र में सफेद बाल होना भी शामिल है। ऐसी स्थिति में कई लोग समय से पहले बूढ़े नजर आने लगते हैं। कम उम्र में चेहरे और बालों पर बुढ़ापा नजर आने की वजह से कई लोग स्ट्रेस का भी शिकार होने लगते हैं, ऐसी स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं होती है। बल्कि इसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। कम उम्र में सफेद होते बालों की परेशानी को कम करने के लिए आप कई तरह के नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में ऐसे असरदार उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे कम उम्र में सफेद होते बालों की परेशानी को कम की जा सकती है।

बालों को काला कैसे करें?

आंवला और मेथी के बीजों से बालों को करें काला

बालों को काला करने के लिए मेथी और आंवला के बीज फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए एक बड़ा सा बर्तन लें, इसमें 3 बड़े चम्मच तेल डालें और आधा चम्मच करीब मेथी का बीज डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। जब तेल अच्छे उबल जाए, तो इसे ठंडा करने के लिए रख दें। बाद में इसे अपने बालों पर लगाएं। नियमित रूप से इस तेल के प्रयोग से बालों को काला करने में मदद मिल सकती है। 

ब्लैक टी से बाल हो सकते हैं काले

ब्लैक टी की मदद सेबालों को काला करने में फायदाहो सकता है। इसके लिए 1 कप पानी लें, इसमें 2 से 3 चम्मच ब्लैक टी डालें और इसे अच्छे से उबलने दें। बाद में इसे ठंडा करें और बालों पर लगाएं। ब्लैक टी में मौजूद कैफीन बालों को काला करने में असरदार हो सकता है। इससे बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में हेल्प होती है।

बालों में लगाएं बादाम तेल और नींबू का रस 

बादाम तेल और नींबू के रस को मिक्स करके बालों के स्कैल्प में लगाने से बालों को काला करने में मदद मिलती है। इसके लिए इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और बालों में लगाकर अच्छे से मसाज करें। करीब 30 मिनट बाद अपने बालों को अच्छे से धो लें। इससे आपके बाल काले और घने हो सकते हैं।

बालों को काला करने के लिए आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपके बाल कम उम्र में काफी सफेद हो रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source