Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hair Mask : आज के समय में यंग एज में ही लोगों के बाल काफी ज्यादा झड़ने लगे हैं। खासतौर पर 20 के बाद कई महिलाएं और पुरुष अपने टूटते बालों से काफी ज्यादा परेशान रहती हैं। बालों के झड़ने की परेशानी कई बार मानसिक समस्याओं का कारण बन सकती हैं। ऐसे में टूटते और झड़ते बालों की परेशानी को कम करना बहुत ही जरूरी है। कुछ रिपोर्ट से मुताबिक, 20% पुरुष हेयर लॉस की समस्या से 20 साल की उम्र में जूझ रहे हैं। वहीं, 50 के बाद यह मामला 50% तक बढ़ जाता है। हालांकि, पुरुषों की तुलना में महिलाओं के आकड़े थोड़े कम हैं। आइए जानते हैं 20-30 की उम्र में टूटते बालों की परेशानी को कैसे करें कम?
अगर आप टूटते बालों से परेशान हैं, तो एलोवेरा जेल आपके लिए काफी ज्यादगा हेल्दी हो सकता है। यह बालों को सॉफ्ट और मुलायम कर सकता है। साथ ही बालों की ग्रोथ में प्रभावी हो सकता है। झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना एलोवेरा जेल को अपने स्कैल्प पर लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से अपने बालों को धो लें। इससे आपके बाल काफी ज्यादा सॉफ्ट हो सकते हैं।
बालों की ग्रोथ के लिए आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों के झड़ने को कम कर सकता है। दरअसल, प्याज के रस में सल्फर की उच्च मात्रा होती है, जिससे बालों का झड़ना कम हो सकता है। इसके प्याज का रस लें, इसे अपने बालों को स्कैल्प में लगाएं और करीब 15 से 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने बालों की शैम्पू कर लें।
नारियल तेल से आपके बालों को पोषण मिलता है। इससे बालों का झड़ना कम हो सकता है। साथ ही स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए सप्ताह में कम से कम दो बार नारियल तेल को गर्म करके अपने स्कैल्प पर लगाएं और अच्छे से मालिश करें। नियमित रूप से कुछ घंटों तक बालों की मसाज करने से बालों का झड़ना कम हो सकता है।
बालों को मजबूत बनाने के लिए आप अंडे से तैयार हेयर मास्क बालों में लगा सकते हैं। इससे आपके बालों को गहराई से पोषण मिलता है। साथ ही बालों की मजबूती को बढ़ावा मिल सकता है। अंडे से तैयार मास्क बालों में लगाने के लिए सबसे पहले एक अंडा लें, फिर से अच्छे से फेंट लें। इसके बाद इस मिश्रण को बालों के स्कैल्प पर लगाएं। करीब 30 मिनटों के लिए इसे छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से बालों को क्लीन करें। इससे बालों को मजबूती मिल सकती है।
बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप इन असरदार घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बाल काफी ज्यादा खराब हो रहे हैं, तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।