hamburger icon
A
Read in English

बालों के झड़ने से परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे जो बालों को करें, लंबा, घना और मजबूत 

Hair Fall : झड़ते बालों की परेशानी को कम करने के लिए आप कई तरह के नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार नुस्खें-

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Published : August 11, 2023 7:37 AM IST

Hair Fall : आजकल कोई भी ऐसा नहीं है जो बालो के झडने से ना हो परेशान। ये सब हमारी गलत खान-पान और खराब जीवनशैली की वजह से हम लोग इस समस्या का शिकार हो रहें है। कभी कभी तो कंघी करते समय बहुत बाल निकल जाते है और कभी कभी बाल बिना कंघी के भी हाथों में आ जाते है। तो हम आपको बताएंगे इस लेख कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारें में जिनका इस्तेमाल करके आप अपने बालों का झडना रोक सकते है। तो आइए जानते इन घरेलू नुस्खों के बारें में।

बालों के झड़ने को रोकने के घरेलू नुस्खे

दही और तेल का मिश्रण

नहाने से पहले आप एक कटोरी में थोड़ा सा दही और तेल लिजिए उसमें थोड़ा सा तेल मिक्स कीजिए और दोनों को अच्छे से मिला लिजिए। और फिर इसको अपने बालों में एप्लाइ कीजिए। और इसको दो घंटे तक लगा रहने दिजिए उसके बाद आप जो भी शेम्पू करते है उसे कर लीजिए। इससे आपके बालों का झड़ना रुक जाएगा और साथ ही आपके बाल मज़बूत भी होंगे।

शहद और जैतून का तेल 

जैतून का तेल भी हमारे बालों के लिए बहुत अच्छा होता है और ये हमारे बालों को मज़बूत भी करता है। आप जैतून और शहद को मिक्स कर लिजिए और दोनों को अच्छे मिस्क करने के बाद बालों की जड़े तक लगाएं। और थोड़ी देर तक अपने बालों मे लगा रहने दे और उसके बाद शेम्पू करें । ऐसा करने भी आपको बहुत फायदा मिलेगा। और आपके बाल झड़ने भी रुक जाएगे।

आंवला, रीठा और शिकाकई

जैसा की हम जानते की आंवला,रीठा और शिकाकई हमारे बालों के लिए किसी रामबाण कम नहीं माना जाता है। आप घर ही इन तीनों का मिषण बनाएं और आपने बालों के लिए इसतेमाल करे। क्योकि आजकल बाहर जो इनके बने शेम्पू मिलते है उनके अंदर केमिकल्स होते जो उतने अच्छे नहीं होते है जितना घर पर बने होते है।

नारियल का तेल

नारियल के तेल भी हमारे बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ये हमारे बालों को मज़बूत भी करता है। लेकिन जब आपके ज्यादा बाल झड़ने की समस्या हो तो आप नारियल के तेल में थोड़ा सा आंवला और एक चमम्च नींबू का रस भी इस मिक्स करें। इसे आपने बालों मे थोड़ी देर तक लगा रहने दें और फिर शेम्पू कर ले। इसे आपको हफ्ते 2 से 3 बार इस्तेमाल करना है ऐसा करने से आपकी बाल झडने समस्या धीरे धीरे खत्म हो जाएगी।

झड़ते बालों को परेशानी को दूर करने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि,अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की मदद लें।