
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : December 14, 2024 6:31 PM IST
Home remedies For Cracked Skin In Winter: सर्दियां आते ही त्वचा में ड्राइनेस या रूखेपन की समस्या बढ़ जाती है। सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवा के कारण त्वचा में नमी की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है। कई लोगों की स्किन ठंड में ड्राई होकर फटने लगती है। रूखी और फटी हुई स्किन से राहत छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के मॉइश्चराइजर, क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी यह समस्या दूर नहीं होती है। अगर आप भी सर्दियों में फटी हुई स्किन की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो सर्दियों में त्वचा को मुलायम बनाने के साथ-साथ निखार बढ़ाने में भी मदद करेंगे। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
नारियल का तेल त्वचा को नरिश करता है और ड्राइनेस को दूर करता है। साथ ही, त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप रात को सोने से पहले नारियल तेल को हल्का गर्म कर लें। फिर इसे फटी हुई स्किन पर लगाकर थोड़ी देर मसाज करें। इसके नियमित इस्तेमाल से ड्राई और फटी स्किन से राहत मिलेगी।
सर्दियों में फटी हुई स्किन से राहत पाने के लिए आप देसी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले घी को हल्का गर्म करके प्रभावित हिस्से पर लगाएं और कुछ देर मालिश करें। रोजाना ऐसा करने से ड्राई स्किन की समस्या से जल्द छुटकारा मिल सकता है।
एलोवेरा त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और स्किन की समस्याओं को भी दूर करता है। अगर सर्दियों में आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई होती है, तो रात को सोने से पहले इसे अपने चेहरे पर लगाकर सोएं। ऐसा करने से आपकी स्किन नरम और मुलायम बनी रहेगी।
ग्लिसरीन त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ रिपेयर करने में भी मदद करता है। साथ ही, यह एक्जिमा की समस्याओं में भी कारगर है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप ग्लिसरीन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं। रात को सोने से पहले इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर सोएं। इससे स्किन का रूखापन कम होगा और फटी स्किन को ठीक करने में मदद मिलती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।