
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : March 9, 2020 12:44 PM IST
काले अंडरआर्म की समस्या से परेशान हैं, तो इन्हें साफ-सुथरा करने के इन तरीकों पर गौर फरमाएं। © Shutterstock
क्या आपके अंडरआर्म्स (Dark Underarms) इतने काले हैं कि आप स्लीवलेस कपड़े भी नहीं पहन पाती हैं? यह समस्या सिर्फ आपकी ही नहीं, इससे कई महिलाएं परेशान रहती हैं। अंडरआर्म्स इसलिए काले हो जाते हैं क्योंकि आप वहां के बालों को साफ करने के लिए कोई भी घटिया क्वालिटी का हेयर रिमूवल क्रीम, रेजर आदि का इस्तेमाल कर लेती हैं। अंडरआर्म्स (Dark Underarms treatment) की त्वचा मुलायम और पतली होती है। ऐसे में वहां रेजर और कोई भी क्रीम लगाना सही नहीं है। हेयर रिमूवल क्रीम में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा को काला करते हैं। साथ ही आपको कालेपन से बचने के लिए इन्हें नियमित रूप से साफ करने की जरूरत होती है। डार्क अंडरआर्म्स की साफ-सफाई के लिए आप कुछ घरेलू उपायों (Home Remedies for Dark Underarms) को भी आजमा सकती हैं-
- नींबू नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। यह काले धब्बों (Home Remedies for Dark Underarms) को हल्का करने का काम करता है। नहाने से पहले 2 से 3 मिनट तक अंडरआर्म के भाग पर नींबू का रस लगाकर रखें। 1 मिनट के लिए नींबू के छिलके से वहां रगड़ें। इसके बाद आप नहाकर मॉइश्चराइजर लगा लें। 7 से 10 दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
- डियोड्रेंट का अधिक इस्तेमाल करने से भी बचें। ये भी अंडरआर्म्स की त्वचा को काला (How to get rid of Dark Underarms) कर देते हैं। डियोड्रेंट की बजाय बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाएं और इससे अंडरआर्म को साफ करें। इसके लिए फिटकिरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अंडरआर्म के बालों को हटाने के लिए यदि आप रेजर का प्रयोग करती हैं, तो ऐसा न करें। रेजर से कुछ बाल छूट जाते हैं, जो भद्दे तो लगते ही हैं। इस कारण अंडरआर्म भी डार्क होने लगते हैं। कई बार बाल हटाने वाली हेयर रिमूवल क्रीम से भी त्वचा काली पड़ जाती है। बेहतर है कि अंडरआर्म के बालों को साफ करने के लिए वैक्सीन कराएं, क्योंकि इसमें बाल जड़ से साफ होते हैं और निशान भी नहीं रहता।
- आलू भी एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है। अंडरआर्म को बारीक कटे हुए आलू से हल्के-हल्के रगड़ें। आप चाहें तो जूस भी लगा सकती हैं। जूस लगाने के बाद दस मिनट के लिए छोड़े दें फिर पानी से धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो डार्क अंडरआर्म बिल्कुल साफ हो जाएगा।
- एपल साइडर विनेगर में हल्के एसिड होते हैं जो कि डेड सेल हटाने में मदद करते हैं। यह बढ़िया डिसइंफेक्टेंट भी है। बेकिंग सोडा में दो बड़े चम्मच विनेगर मिलाएं। इस मिक्सचर को प्रभावित भाग पर लगाएं। 10 मिनट तक के लिए छोड़ दें। अब पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में तीन बार करें।
Acne Cure : मुंहासों से पीछा छुड़ाने के लिए रोज पिएं ये 3 हेल्दी स्मूदीज