
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 13, 2019 6:16 PM IST
ये घरेलू नुस्खे डार्क सर्कल से दिलाते हैं छुटकारा। © Shutterstock.
डार्क सर्कल से चेहरे की खूबसूरती बिगड़ जाती है। आंखों के आसपास घिर आए डार्क सर्कल यदि आपके चेहरे की रंगत भी बिगाड़ रहे हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर देखें। ये डार्क सर्कल से आपको तुरंत छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं बिना किसी साइड इफेक्ट के। आप भी इन घरेलू नुस्खे ट्राई करके देखें...
घरेलू नुस्खे जो दिलाएंगे डार्क सर्कल छुटकारा
1) पुदीने की पत्तियां व खीरे को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा नियमित रूप से करने से धीरे-धीरे डार्क सर्कल कम हो जाते हैं।
2) बादाम को रातभर पानी में भिगोकर सुबह पीस लें। इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। डार्क सर्कल से छुटकारा पाने का ये आसान और असरदार उपाय है।
डार्क सर्कल से हैं परेशान, मकर मुद्रा में छिपा है इसका इलाज
3) टमाटर की प्यूरी में थोड़ा-सा बेसन और 2-3 बूंद नींबू का रस मिलाकर लगाने से भी डार्क सर्कल से छुटकारा मिलता है।
4) कच्चे आलू को पीसकर पेस्ट बना लें और डार्क सर्कल पर लगाएं। ऐसा करने से डार्क सर्कल कम होे जाते हैं।
5) रोजाना खीरे की स्लाइस काटकर आंखों पर रखने से भी डार्क सर्कल कम होते हैं।
डार्क सर्कल और झुर्रियों से पाना है छुटकारा तो जरूर खाएं मूंग दाल
6) हर दिन आंखों के चारों ओर कच्चे आलू या मूली का रस लगाएं।
7) अनार के छिलके का पेस्ट आंखों के आस-पास लगाने से डार्क सर्कल दूर होते हैं।
8) खीरे के जूस में बराबर मात्रा में गुलाब जल मिलाकर इस मिश्रण में रूई डुबोकर आंख के ऊपर रखें। ऐसा करने से आंखों को ठंडक मिलती है और डार्क सर्कल दूर होते हैं।
9) रोजाना रात को सोने से पहले रुई या कॉटन पैड को दूध में डुबोकर आंखों पर रखें। 10 मिनट बाद हटाकर सो जाएं।
10) रोजाना आंखों में 2-3 बूंद रोज वॉटर जरूर डालें, इससे आंखों की चमक बनी रहती है और डार्क सर्कल भी दूर होते हैं।