असमय होते सफेद बालों को काला करने के घरेलू उपाय

सफेद हो चुके बालों को अगर आप ब्लैक टी या कॉफी के अर्क से धोएंगे तो आपके सफेद बाल दोबारा से काले होने लगेंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 2, 2018 5:25 PM IST

आज जिसे देखो वह सफेद होते बालों से परेशान है। परेशान होना जायज है क्योंकि कम उम्र में ही बालों का सफेद होना ठीक नहीं। इससे दोस्तों के बीच शर्मिंदगी भी महसूस होती है। कम उम्र में ही बालों का सफेद होना आज के समय में काफी बड़ी समस्या बन चुकी है। आखिर, इस असमय होते सफेद बालों का कारण क्या है यह भी जानना जरूरी है। किसी-किसी में जेनेटिक कारणों से तो किसी में हार्मोनल चेंजेज की वजह से बाल सफेद होने लगते हैं। अक्सर लोग इसे छिपाने के लिए बालों को कलर करते हैं, इससे बाल और टूटने लगते हैं। कमजोर हो जाते हैं। बालों को और अधिक कोई नुकसान न हो, इसके लिए घर में ही कई आसान से उपाय मौजूद हैं। जानें, सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचारों के बारे में... खुले रोमछिद्रों से भद्दा दिखता है चेहरा, आजमाएं ये 6 होम रेमेडीज

सफेद बालों को यूं करें नेचुरल तरीके से काला

दही

सफेद हो रहे बालों का रंग प्राकृतिक रूप से बदलने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हिना और दही को बराबर मात्रा में मिलाकर लेप बनाकर को बालों में लगाएं।

करी पत्ता

नहाने से पहले करी पत्ते को नहाने के पानी में डाल दें। एक घंटे बाद उस पानी से सिर धो लें। आप करी पत्ते को बारीक पीसकर इसमें गर्म नारियल तेल मिलाकर सिर पर लगाएं। इससे सफेद बालों का उपचार होता है। पीठ पर निकल रहे हैं मुंहासे, यूं पाएं छुटकारा

एलोवेरा जेल

बालों में एलोवेरा जेल लगाने से भी बालों का झड़ना और सफेद होना बंद हो जाता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बालों में लगाएं।

काली मिर्च

काली मिर्च से भी आप सफेद बालों को काला बना सकते हैं। इसके लिए काली मिर्च के दानों को पानी में उबाल कर उस पानी से सिर धोएं। लम्बे समय तक बालों में इस तरह करने से यह असर दिखाती है।

कॉफी और काली चाय

अगर आप सफेद होते बालों से परेशान हैं तो ब्लैक टी और कॉफी का इस्तेमाल करें। सफेद हो चुके बालों को अगर आप ब्लैक टी या कॉफी के अर्क से धोएंगे तो आपके सफेद होते बाल दोबारा से काले होने लगेंगे। सर्दियों में रूखी व बेजान त्वचा से रहती हैं परेशान, तो अभी से ट्राई करें ये ईजी टिप्स

प्याज

कुछ दिनों तक हर दिन नहाने से कुछ देर पहले अपने बालों में प्याज का पेस्ट लगाएं। इससे आपके सफेद बाल काले होने शुरू हो जाएंगे। बालों में चमक आएगी और बाल भी कम गिरेंगे।

आंवला

आंवला न केवल सेहत के लिए गुणकारी है बल्कि इसका प्रतिदिन बालों में इस्तेमाल करने से सफेद बालों का उपचार भी किया जा सकता है। आंवले को मेहंदी में मिलाकर इसके घोल से बालों की कंडीशनिंग करें। चाहें तो आंवले को बारीक काट लें और गर्म नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source