त्वचा से जुड़ी 5 समस्याओं से पाएं राहत, इस्तेमाल करें एप्सम सॉल्ट

एप्सम सॉल्ट के बेहतरीन इस्तेमाल।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 2, 2018 2:13 PM IST

घर में मौजूद चीज़ों से अपनी स्किन प्रॉब्लम्स को ठीक करना और अपनी खूबसूरती निखारना हर लड़की को पसंद होता है। एक ऐसी ही चीज़ है एप्सम सॉल्ट, जो अक्सर हमारे घरों में आसानी से मिल जाता है। एप्सम सॉल्ट को विभिन्न तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है, ब्लैकहेड्स से लेकर सख्त पैरों को मुलायम बनाने के लिए भी। चलिए हम बताते हैं कुछ ऐसी ही स्किन प्रॉब्लम्स जिनसे राहत के लिए आप इस्तेमाल कर सकते हैं एप्सम सॉल्ट।

  1. सख्त पैरों के लिए- अगर आपके पैरों की त्वचा कड़क या कठोर महसूस हो रही हो तो यह एक आसान सा तरीका है उन्हें पहले जैसी बनाने का। थोड़ा सा एप्सम सॉल्ट लेकर सख्त हो चुकी त्वचा पर रगड़ें। इससे डेड सेल्स हट जाएंगे और त्वचा नरम-मुलायम होती जाएगी।
  2. चेहरे की साफ-सफाई- आपके फेस क्लींजर पर थोड़ा-सा एप्सम सॉल्ट छिड़कें और इसे अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में रगड़े। एप्सम सॉल्ट से त्वचा के डेड सेल्स निकल जाएंगे और आपकी त्वचा अच्छी हो जाएगी।
  3. जली-झुलसी त्वचा- सनबर्न या धूप में झुलसी त्वचा को राहत देने के लिए दो चम्मच एप्सम सॉल्ट को एक कप पानी में मिलाएं और इसे एक स्प्रे बॉटल में भरें। झुलसी हुई त्वचा की जलन कम करने के लिए इसे प्रभावित हिस्सों पर छिड़कें या स्प्रे करें।
  4. ब्लैकहेड्स- ब्लैकहेड निकालने के लिए एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। 1 टेबलस्पून एप्सम सॉल्ट को एक चौथाई गर्म पानी में घोलें। ठंडा होने के बाद इस मिश्रण में एक कॉटन बॉल (रूई) डुबाकर अपनी नाक पर लगाएं। 5-10 मिनट बाद गुनगुने पानी से साफ करें।
  5. चेहरे पर चिपचिप- त्वचा का चिपचिपापन कम करने और ऑइली त्वचा से थोड़ी राहत पाने के लिए भी आप एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस आधा टेबलस्पून एप्सम सॉल्ट में दो चम्मच दही मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर मलें। उसके बाद उसे पूरी तरह सूखने दें और पानी से साफ करें।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source