
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 10, 2024 10:31 AM IST
Natural skin glow: उम्र का कोई भी पड़ा हो हम जावा और सुंदर ही दिखाना चाहते हैं, क्योंकि यह सुंदरता हमें आत्मविश्वास दिलाता है। इसके लिए हमें अपने त्वचा की देखभाल भी करनी पड़ती है जो की बहुत जरूरी है। आपकी लापरवाही आपकी इस सुंदरता को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए आपको अपनी त्वचा को सूरज की सूरज की किरण, धूल मिट्टी आदि से बचा कर रखना चाहिए। लेकिन यह भी सच है कि यह इतना आसान भी नहीं है। इसलिए आपको चेहरे की सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए और अच्छे से साफ सफाई करनी चाहिए। त्वचा के साफ सफाई के लिए सबसे जरूरी होता है क्लींजर। यह क्लींजर आपकी त्वचा को साफ करता है, उसकी गंदगी को बाहर निकलने में मदद करता है और चेहरे की खोई हुई रंगत को वापस लाने में भी मदद करता है। आपको बाजार में कई तरह के क्लींजर मिल जाएंगे। लेकिन यह अधिकतर क्लींजर केमिकल युक्त होते हैं जो कि आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसे होममेड क्लींजर बताने जा रहे हैं जो आप रोजाना अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी त्वचा को ग्लोइंग, जवां और खूबसूरत बना सकते हैं।
पुराने जमाने से ही महिलाएं वह पुरुष अपनी त्वचा की देखभाल के लिए बेसन का इस्तेमाल करते हैं। बेसन कई प्राकृतिक गुना से भरपूर होता है जो कि आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होता है और इसे खूबसूरत बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में आवश्यकता अनुसार बेसन और दूध को मिलाएं। दोनों को मिलाकर आप एक थिक पेस्ट तैयार कर लें और इसको लगाकर चेहरे पर 10 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो दें। देखिए आपको अपने चेहरे पर फर्क साफ नजर आ जाएगा।
शहद बेहद ही लाभदाई और औषधि है, जो की एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। चेहरे पर क्लींजर के रूप में इसका उपयोग करना चेहरे की त्वचा को सेहतमंद रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह आपके चेहरे की मुंहासे और दाग धब्बों को भी हटाने में लाभदायक साबित होता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद ले और उसे सीधे चेहरे पर अप्लाई करें। इसके बाद 10 मिनट तक इसे चेहरे पर मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से धो दें देखिए आपकी स्किन कितनी सॉफ्ट सॉफ्ट हो जाएगी।
दही एंटीबैक्टीरियल गुना से भरपूर होती है जो त्वचा की सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होती है। अगर आप त्वचा संबंधी किसी भी बीमारी से जूझ रहे हैं तो दही लाभदायक साबित हो सकती है। जिन लोगों के चेहरे पर तेल ज्यादा उभरा है यानी जिसकी ऑयली स्किन होती है उनके लिए दही का चेहरे की त्वचा पर उपयोग करना बेहद ही लाभकारी होता है। यह चेहरे के डेड स्किन सेल्स को निकालना त्वचा को ग्लोइंग बनाने और सॉफ्टनेस देता है। इसके लिए एक कटोरी में आप दही ले और उसे धीरे-धीरे चेहरे में गर्दन की जगह पर अप्लाई करें। आप इसे 10 से 15 मिनट तक पूरे चेहरे और गर्दन पर मसाज करें। इसके बाद आप चेहरे को गीले कपड़े की सहायता से अच्छी तरीके से साफ करें आपको अपने चेहरे की वह सॉफ्टनेस छूने पर ही महसूस हो जाएगी।
टमाटर बेस्ट क्लींजर के साबित हो सकता है। टमाटर में लेटेस्ट नामक तत्व होता है जो मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। क्लींजर के रूप में इसका उपयोग करने के लिए आप टमाटर को दो हिस्सों में काट ले और कटे हुए टमाटर पर चीनी को लगे और चेहरे पर रफ करें। ऐसा करने से आपके चेहरे के बंद पोस्ट खुल जाएंगे और उनकी सफाई गहराई से हो पाएगी। साथ ही दिल पड़ी स्किन को भी टाइट करने में यह मदद करता है।