Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Homemade sunscreen for skin: गर्मियों में पड़ने वाली तेज धूप हमारी स्किन के न सिर्फ नेचुरल निखार को छीन लेती है, बल्कि तेज धूप से स्किन में डैमेज भी होने लगता है। तेज धूप और ज्यादा गर्मी हमेशा हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाती है और उसके लिए आमतौर पर सनस्क्रीन जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन महंगी सनस्क्रीन आपकी जेब को नुकसान पहुंचा सकती है और इसलिए लोगों को रुख नेचुरल चीजों की तरफ जाता है। जब भी स्किन को धूप से होने वाले डैमेज की आती है, तो घर पर कई ऐसी चीजें मिल जाते हैं, जो आपके स्किन को धूप से होने वाले डैमेज से बचा सकती हैं और साथ ही आपकी स्किन का नेचुरल निखार भी बरकरार रहता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप नेचुरल सनस्क्रीन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आप एक नेचुरल सनस्क्रीन की तलाश कर रहे हैं, तो आपकी स्किन को धूप से होने वाले डैमेज से भी बचाए और नेचुरल ग्लो को बरकरार रखने में भी आपकी मदद करे तो ऐसे में शिया बटर काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप घर से बाहर निकलने से पहले शिया बटर को अपनी स्किन पर लगा सकती हैं। हालांकि, यह भी सच है कि शिया बटर पूरी गर्मियां आने से पहले की धूप से ही बचाव कर सकता है, क्योंकि एक सनस्क्रीन की तुलना में इसका प्रभाव काफी कम रहता है।
त्वचा के लिए तिल के तेल को बेहद फायदेमंद माना गया है और ऐसा इसलिए है क्योंकि स्किन से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा भी काफी कम रहता है। तिल के तेल में कई ऐसे खास तरह के तत्व होते हैं, जो स्किन को धूप से डैमेज होने से बचाने का काम करते हैं। इसके साथ-साथ तेल के तेल में मौजूद कुछ खास तरह के तत्व त्वचा के नेचुरल निखार को बनाए रखने में भी मदद करती है।
स्किन के लिए कोकोआ बटर कोई एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग फायदे प्रदान करता है। लेकिन बहुत ही कम लोग इस बारे में जानते हैं कि यह एक नेचुरल सनस्क्रीन का काम भी कर सकता है। नेचुरल मॉइश्चराइजर होने के साथ-साथ कोकोआ बटर में कई ऐसे खास तरह के तत्व हैं, तो थोड़ी-बहुत धूप से स्किन को डैमेज होने से बचा सकते हैं और साथ ही स्किन का नेचुरल निखार भी सामान्य रूप से बना रहता है।