Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Natural sunscreen for skin: गर्मियों के मौसम में स्किन को हेल्दी रखने के लिए कई अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं, क्योंकि तेज धूप और ज्यादा गर्मी हमारी स्किन को लगातार नुकसान पहुंचाती हैं। गर्मियों में आपकी स्किन को सबसे ज्यादा नुकसान धूप ही पहुंचाती है और इस कारण से अक्सर ज्यादा धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है। सनस्क्रीन एक ऐसा स्किन प्रोडक्ट है, जो काफी महंगा होता है और हर मिडिकल क्लास इसे अफोर्ड नहीं कर पाता है। वहीं अच्छी क्वालिटी और बड़े ब्रांड के सनस्क्रीन लेने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि हमारे घर में कई ऐसी नेचुरल चीजें भी होती हैं, जो एक नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ नेचुरल चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो एक नेचुरल सनस्क्रीन का काम करते हैं, ताकि आपकी स्किन पर धूप का असर न पड़े।
स्किन के लिए तिल के तेल को बेहद फायदेमंद माना जाता है, जो स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करता है। साथ ही यह धूप से स्किन में हो रहे डैमेज को कम करने में भी मदद करता है। तिल के तेल में स्किन को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाने वाले गुण पाए जाते हैं।
शिया बटर का इस्तेमला भी धूप से स्किन को बचाने के लिए एक घरेलू नुस्खे के रूप में किया जाता है। यदि आप घर से बाहर जा रहे हैं, तो धूप से संपर्क में ज्यादा आने वाले स्किन के उन हिस्सों पर शिया बटर लगाया जा सकता है। हालांकि, शिया बटर का इस्तेमाल करने की सलाह हमेशा हल्की धूप से स्किन को बचाने के लिए ही दी जाती है।
तेज धूप यानी अल्ट्रावॉयलेट रेज से स्किन को बचाने के लिए एलोवेरा भी एक नेचुरल सनस्क्रीन के रूप में काम कर सकता है। यदि हल्की धूप में आपको कहीं बाहर जाना है, तो आप धूप के संपर्क में आने वाले स्किन के हिस्सों पर एलोवेरा जेल का लेप लगा सकते हैं। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि एलोवेरा जेल स्किन पर यूवी रेज के प्रभाव को 20 प्रतिशत तक कम कर देता है।
स्कन के लिए कोकोआ बटर के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कोकोआ बटर स्किन के लिए एक नेचुरल सनस्क्रीन के रूप में भी काम करता है। दरअसल कोकोआ बटर एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है, जो स्किन को यूवी रेज से लगभग 6 एसपएफ तक प्रोटेक्शन देता है। बार-बार स्किन बर कोकोआ बटर लगाना आपकी स्किन को धूप के प्रभाव से बचा सकता है।
हमारी स्किन को धूप और पराबैंगनी किरणों से बचाने के लिए बादाम के तेल का उपयोग भी किया जा सकता है। बादाम के तेल में कई तरह के ऐसे विटामिन व अन्य तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के डैमेज को रोकने के साथ-साथ उसे धूप से बचाने में भी मदद करते हैं। यदि धूप तेज नहीं है, तो बादाम के तेल को स्किन पर लगाकर कुछ देर के लिए बाहर जा सकते हैं।