चेहरा दिखेगा खूबसूरत, जब लगाएंगी पपीते से बना फेस पैक

पपीता ना केवल टैनिंग दूर करने का काम करता है बल्कि इसका सेवन करने से या चेहरे पर इसका फेस पैक लगाने से आपको ताजगी महसूस होती है। दाग-धब्बे दूर होते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 25, 2019 4:24 PM IST

पपीता ना केवल टैनिंग दूर करने का काम करता है बल्कि इसका सेवन करने से या चेहरे पर इसका फेस पैक लगाने से आपको ताजगी महसूस होती है। दाग-धब्बे दूर करता है। इसके अलावा पपीते के इस्तेमाल से त्वचा में चमक व सौम्यता आती है, साथ ही इससे आपका व्यक्तिव आकर्षक बनता है। यदि आप पपीते के फेस पैक को चेहरे पर लगाती हैं तो यह चेहरे की मृत त्वचा को हटाकर रोम छिद्र खोलता है, जिससे चेहरे पर निखार आती है।

रोम छिद्र के लिए पपीता

रोम छिद्र के लिए आप आधा कप पतीता लें। उसे अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। फिर इसमें एक अंड़े का सफेद वाला हिस्सा मिलाइए। दोनों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद आप इसे गर्दन और फेस पर लगाइए। फिर 15 मिनट बाद पानी से धो लें। अंडे में त्वचा को कसने वाले एंजाइम होते हैं जो छिद्रों को कम करता है। इससे फाइन लाइन और झुर्रियों को कम किया जा सकता है। आप इसे सप्ताह में एक बार लगा सकती हैं।

लाजवाब है यह होममेड फेस पैक, दो दिनों में मुंहासे हो जाएंगे गायब

मुंहासे के लिए पपीता

मुंहासे के लिए आप आधा कप पपीता लें। उसे अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद, एक चम्मच नींबू का जूस और एक चम्मच चंदन का पाउडर डालें। इन सबको अच्छी तरह से मिलाने के बाद अपने चेहरे और गर्दन पर लगाइए। 10 से 15 तक इसे सूखने दें और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। दरअसल, शहद त्वचा को पोषण देता है, पपीता और नींबू के रस में मौजूद एंजाइम त्वचा को साफ करता है। यह मुंहासे पैदा करने वाले सूक्ष्म जीवों को भी मार देता है। इससे त्वचा के पीएच को भी नियंत्रण में लाया जाता है, और फेस पर ऑयल के उत्पादन को नियंत्रित करता है।

ड्राई स्किन के लिए पपीते का फेस पैक

ड्राई स्किन के लिए आप आधा कप पपीता लीजिए और उसे अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। इसके बाद आप उसमें दो चम्मच दूध एक बड़ा चम्मच शहद मिलाइए। अच्छी तरह से उसे मिलाने के बाद आप इसे गर्दन और फेस पर लगाएं। आप इसे 15 मिनट तक रखें और फिर इसे ठंड़े पानी से धो लें। पपीता और शहद अपने हाइड्रेटिंग गुणों के लिए जाना जाता है। ये रुखी त्वचा को नमी प्रदान करता है तथा उसे मुलायम बनाता है। यह डार्क स्पॉट को कम करता है।

पाना है ग्लोइंग स्किन, तो लगाएं मौसमी से बना फेस पैक

डेड स्किन को हटाए

पपीते में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। साथ ही पैपेन एंजाइम भी. पपीता डेड स्किन को हटाने का काम करता है। साथ ही ये त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। यदि आप ग्लोइंग स्किन की ख्वाहिश रखते हैं तो आपको पपीते और शहद के मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप आधा कटा पपीता लेकर उसमें तीन चम्मच शहद मिला लें। इसे चेहरे समेत गर्दन तक लगाएं। 20 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.