
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 3, 2020 12:40 PM IST
Happy Holi 2020 : होली के हानिकारक रंगों से यूं करें अपनी आंखों की सुरक्षा।
Holi eye care tips in hindi: होली के रंगों से सबसे ज्यादा नुकसान त्वचा, बाल और आंखों को होती है। स्किन पर होली कलर से रेड रैशेज, एलर्जी, खुजली, दाने होते हैं, तो वहीं आंखों में हानिकारक रंगों के जाने से जलन, आंखों का लाल होने, जख्म आदि की समस्या हो सकती है। होली में बिना एक-दूसरे पर रंग लगाए मन भी नहीं मानता। लेकिन, कुछ लोग जोश में आकर होश खो बैठते हैं। केमिकल युक्त रंगों को आंखों के साथ-साथ मुंह में भी डाल देते हैं। यह केमिकल रंग त्वाच और आंखों के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। बेहतर है कि होली (Holi 2020 in hindi) खेलते समय अपनी आंखों को सुरक्षित (Eye care tips on holi) रखने के लिए इन टिप्स का इस्तेमाल करें...
अक्सर हम आंखों में होली (eye care tips in hindi) का रंग जाते ही उसे पानी से धोने लगते हैं। आप ऐसा करने से बचें। खासकर, जब आंखों में ड्राई कलर चला जाए, तो भूलकर भी पानी ना डालें। इससे रंग आंखों में फैल जाएगा और सबकुछ धुंधला सा दिखाई देने लगेगा। बेहतर है कि आप आंखों में आईक्लीनर ड्रॉप डालें।
होली में प्राकृतिक रंग का इस्तेमाल क्यों जरूरी है ? जानें, शहनाज हुसैन के स्किन केयर टिप्स
आंखों में रंग जाने पर बिल्कुल भी ना रगड़ें। इससे आंखों में जलन और आंखें लाल हो सकती हैं। आंखों के बाहर रंग लगे हैं, तो पहले कपड़े से हटाएं। फिर कोई आई ड्रॉप डालें। आजकल आंखों से रंग निकालने वाला आई ड्रॉप भी उपलब्ध है।
जलन होने पर आई ड्रॉप डालें, लेकिन फिर भी जलन, इचिंग दूर ना हो, तो डॉक्टर से मिलें। अच्छे लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें। आंखों में समस्या अधिक हो, तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं। होली के दिन सनग्लास लगाए रखें।
होली 2019 : होली में मौजूद केमिकल्स से त्वचा और बालों का हो सकता है बुरा हाल, अपनाएं ये टिप्स
-अच्छी गुणवत्ता वाले रंगों का प्रयोग करें।
-परमानेंट रंगों से दूर रहें, क्योंकि इनमें डाई होती है।
-पानी में घुलनशील रंगों का प्रयोग करें।
-गोल्ड, हरा, सिल्वर रंगों का बहुत ज्यादा प्रयोग न करें।
-अधिकतर सूखे रंगों में सिलिका के तत्व होते हैं और वो आपकी आंखों में जाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
-बुरी स्थिति में एलर्जी त्वचा कैंसर का रूप भी ले सकती है।
-किसी को भी जबरदस्ती आंखों में रंग ना डालें। रंग चले जाएं, तो आंखों में पानी डालें। आंखों को अधिक ना रगड़ें।