चाहते हैं 'बिग बॉस' फेम हिना खान जैसी ग्लोइंग स्किन, तो ट्राई करें यह होममेड स्ट्राबेरी फेस पैक, दमक उठेगा चेहरा
चाहते हैं 'बिग बॉस' फेम हिना खान जैसी ग्लोइंग स्किन, तो ट्राई करें यह होममेड स्ट्राबेरी फेस पैक, दमक उठेगा चेहरा
हिना खान की सॉफ्ट, ग्लोइंग स्किन किसी भी लड़की की चाहत हो सकती है। हिना अपने चेहरे पर क्या लगाती हैं आप पढ़ें इस लेख में और जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स।( Hina Khan Beauty Secrets)
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 3, 2021 8:01 AM IST
Hina Khan Beauty Secrets: स्ट्राबेरी ना केवल एक सुंदर दिखने वाला फल है बल्कि यह अपनी न्यूट्रिशिनल प्रोफाइल की वजह से भी खास माना जाता है। भारत में स्ट्राबेरीज सर्दियों में मिलता है और लोग इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से ही इसका सेवन करते हैं। स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी सेहत को बूस्ट करते हैं। इसमें, विटामिन सी की मात्रा भी बहुत अधिक होती है जो हेल्दी बॉडी, मज़बूत इम्यून सिस्टम और हेल्दी-ग्लोइंग स्किन (Tips for Glowing Skin) भी दिलाता है। कई लोग अपनी स्किन को निखारने और नैचुरल ग्लो पाने के लिए स्ट्राबेरी से बने फेस पैक्स लगाते हैं। टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री हिना खान भी उन्हीं में से एक हैं। हिना अपने चेहरे पर स्ट्रॉबेरी से बना फेस पैक (Strawberry Face Pack) लगाती हैं। आइए जानते हैं कैसे बनता है यह फेस पैक और क्या हैं इसके फायदे-
किसी छोटी कटोरी में दही पलटें और एक बार फेंटकर एक तरफ रख लें।
अब स्टाबेरी के फल के पत्ते साफ करें और स्ट्राबेरी को किसी ब्लेंडर या मिक्सी में पीसें। जब स्ट्राबेरीज़ पीस जाएं और अच्छा पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे दही में मिला दें।
किसी चम्मच की मदद से इसे मिक्स करें। ध्यान रखें कि स्ट्राबेरी का पेस्ट और दही लगभग समान मात्रा में ही हों।
अब इस मिश्रण में, चम्मचभर शहद मिलाएं और एक सारी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
चेहरे को किसी क्लिज़िंग मिल्क या माइल्ड फेस वॉश से धोएं और स्किन को थोड़ी देर सूखने दें।
अब, तैयार फेस पैक को हल्के हाथों से पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आप इसे आंखों की आसपास की स्किन पर भी लगा सकती हैं।
20-25 मिनट तक फेस पैक चेहरे पर लगा रहने दें।
फिर, चेहरे की गीले हाथों से मसाज करें और सादे पानी से चेहरा धोकर फेस पैक साफ कर दें।
फलों में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को भीतर और बाहर से हेल्दी बनाते हैं।
स्ट्राबेरी पैक लगाने के फायदे-
दही एक नैचुरल मॉश्चराइज़र है जो त्वचा को साफ करता है और उसकी नैचुरल नमी भी बरकरार रखता है।
विटामिन सी स्किन कोलाजन बनाने में मदद करता है जिससे, त्वचा लम्बे समय तक ग्लोइंग और यंग दिखती है।
चेहरे की डलनेस और डार्क स्पॉट्स (Dark Spots) भी कम होते हैं।
शहद स्किन में छुपे बैक्टेरिया को साफ करता है और एक नैचुरल स्क्रबर के तौर पर त्वचा पर जमी डेड स्किन सेल्स को भी हटाता है। जिससे, चेहरा निखरा हुआ दिखता है। (Honey Beauty Benefits)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.