20-30 की उम्र में सफेद होते बालों का रामबाण इलाज है ये एक पत्ता, सप्ताह में 1 बार इस तरह करें इस्तेमाल

Bhringraj Reverse White Hair : सफेद होते बालों की परेशानी को कम करने में भृंगराज की पत्तियां फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 11, 2023 1:47 PM IST

Bhringraj Reverse White Hair : आज के समय में छोटी -छोटी उम्र में लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसमें हमारा बदलता खानपान, लाइफस्टाइल, प्रदूषण, बीमारियां, तरह-तरह की दवाओं का रिएक्शन इत्यादि हो सकता है। 20-30 की उम्र में सफेद होते बाल स्ट्रेस का कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में सफेद बालों की परेशानी को कम करना बहुत ही जरूरी है। कुछ लोग अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए डाई का प्रयोग करते हैं, जिससे बालों में नैचुरल चमक नहीं आती है। इसलिए बेहतर है कि सफेद होते बालों की परेशानी को रोकने के लिए आप नैचुरल उपायों का सहारा लें। इन नैचुरल उपायों में भृंगराज की पत्तियां शामिल है। जी हां, भृंगराज की पत्तियां आपके बालों के लिए बेस्ट उपाय मानी जाती है, इसकी पत्तियों के इस्तेमाल से आप सफेद होते बालों की समस्या को कुछ ही दिनों में दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं सफेद बालों की परेशानी को दूर करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें भृंगराज की पत्तियां?

बालों में कैसे इस्तेमाल करें भृंगराज की पत्तियां

भृंगराज तेल - How to Make Bhringraj Oil at Home

सफेद होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप भृंगराज की पत्तियों से तेल बनाकर अपने बालों में एप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 1 मुट्ठी करीब भृंगराज की पत्तियां लें। अब इन पत्तियों को तिल के तेल में डालकर रंग बदलने तक उबालें। जब तेल का रंग हल्का का ग्रीन हो जाए, तो गैस की आंच को बंद कर दें। तेल को ठंडा होने के बाद इसे स्टोर करके रखें और नियमित रूप से अपने बालों में एप्लाई करें। इससे बालों को काला करने में मदद मिल सकती है।

बालों में भृंगराज की पत्तियों का पेस्ट 

बालों को काला करने से लेकर बालों में डैंड्रफ, खुजली जैसी परेशानी को दूर करने के लिए आप भृंगराज की पत्तियों ( Can we apply bhringraj leaves directly on hair? ) से तैयार पेस्ट अपने बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए भृंगराज की पत्तियों को सिलबट्टे पर पीस लें। इसके बाद इसमें एलोवेरा पल्प मिक्स करके अपने बालों पर एप्लाई करें। करीब 20 मिनट बाद अपने बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे सफेद होते बालों को काला करने में मदद मिल सकती है।

सफेद बालों की परेशानी को दूर करने के लिए भृंगराज की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको भृंगराज की पत्तियों से एलर्जी की शिकायत है, तो ऐसी स्थिति में इसका प्रयोग न करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source