Hair Benefits of Hibiscus: बालों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है गुड़हल का फूल, 3 तरह से करें यूज

गुड़हल का फूल बालों के गिरने की समस्या को रोकता है। बालों का ग्रोथ बढ़ाता है। यदि आप भी बालों के टूटने-झड़ने, दो मुंहे बाल, पतले होते बालों से परेशान हैं, तो इस तरह से करें गुड़हल के फूलों का बालों में इस्तेमाल...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 28, 2021 4:12 PM IST

Hair Benefits of Hibiscus in Hindi: कई फूल ऐसे होते हैं, जो त्वचा और बालों को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। उन्हीं फूलों में से एक फूल है गुड़हल का फूल (Gudhal Flower)। बालों की सेहत की बात की जाए, तो मानसून में बालों के गिरने की समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। गुड़हल का फूल बालों के गिरने की समस्या को रोकता है। बालों का ग्रोथ बढ़ाता है। उन्हें जड़ों से मजबूत बनाता है। यदि आप भी बालों के टूटने-झड़ने, दो मुंहे बाल, पतले होते बाल, स्कैल्प में खुजली आदि समस्या से परेशान हैं, तो गुड़हल के फूल का उपयोग करना शुरू कर दें। गुड़हल के फूल में विटामिन ए, सी, अमिनो एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं। जानें, किस तरह से करें बालों में गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल (How to use hibiscus flower in hair) और इसके क्या फायदे (Hibiscus Flowers Benefits for Hair in Hindi) होते हैं।

 बालों में लगाएं गुड़हल का पाउडर

गुड़हल  बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। गुड़हल के फूल से तैयार पाउडर आपको मार्केट में मिल जाएगा। 1 से 2 बड़ा चम्मच गुड़हल का पाउडर लें। उसे आधे बाल्टी पानी में मिलाएं। इससे बालों को शैम्पू करने के बाद (How To Use Hibiscus For Hair Growth) धोएं। बाल हेल्दी होंगे। स्कैल्प स्वस्थ रहेगा।

गुड़हल का इस्तेमाल करें बतौर कंडीशनर

गुड़हल से बना हेयर कंडीशनर भी बालों के लिए हेल्दी होता है। कंडीशनर बनाने के लिए आपको चाहिए गुड़हल के फूल और पानी। पानी उबालें। इसमें गुड़हल का फूल डाल दें। थोड़ी देर तक पानी को उबलने दें। कुछ ही देर में पानी का रंग गुलाबी होने लगेगा। गैस बंद कर दें। इसे ठंडा करके बालों में माइल्ड शैम्पू लगाने के बाद बाल धोएं और फिर गुड़हल से बने कंडीशनर को बालों में लगाएं। आपके बाल मुलायम हो जाएंगे।

गुड़हल का तेल लगाने से बाल होते हैं मजबूत

गुड़हल के दो-तीन फूल लें। इसे छोटे-छोटे टुकड़े में तोड़ दें। एक बर्तन में नारियल तेल डालकर गर्म करें। फूल को भी इस तेल में डाल दें। थोड़ी देर गर्म होने दें। तेल का रंग बदलने लगे तो गैस बंद कर दें। इस तेल को बालों और स्कैल्प में लगाकर मालिश करें। बाल मजबूत होंगे और मुलायम बनेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.