अगर आप जल्दी-जल्दी कराती हैं फेशियल तो आपकी स्किन पर पड़ सकता है ये असर!

क्या आपको पता है कि पार्लर में फेशियल कराने से आपकी स्किन ड्राई हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 4, 2017 6:13 PM IST

अगर आपको फेशियल कराना पसंद है, तो इसे ज़्यादा नहीं कराने की कोशिश करें। जी हां आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि आप जल्दी-जल्दी फेशियल नहीं करातीं। इसमें कोई शक नहीं कि फेशियल आपको तरोताज़ा और आराम से महसूस कराते हैं और आपके चेहरे को तुरंत चमक भी दे सकते हैं, लेकिन यह आपके चेहरे की त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। डर्मटॉलजिस्ट डॉ. सेजल शाह आपको बता रही हैं कैसे।

लाल और सूजी हुई त्वचा

फेशियल का सबसे आम साइड इफेक्ट है चेहरे की त्वचा पर लाली और सूजन, जो एक्फॉलिएशन और घर्षण के दबाव का नतीजा होती है। तो आप कल्पना कर सकते हैं कि फेशियल आपकी त्वचा के साथ क्या कर सकते हैं।

घाव और इंफेक्शन

फेशियल के समय ब्यूटीशियन जिन उपकरणों, औजारों या उंगलियों का इस्तेमाल करती है उससे आपकी त्वचा की बाहरी परत को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ जाता है। एक अकुशल टेक्निशियन आपकी त्वचा को इंफेक्शन के लिए अतिसंवेदनशील बनाने वाला नुकसान पहुंचा सकता है। कई मामलों में, इससे दाग या घाव भी हो सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस तरह का फेशियल कराती हैं, हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपका फेशियल करनेवाले दस्ताने पहने हुए हों।

रूखी त्वचा

फेशियल के समय ब्यूटीशियन आपकी त्वचा की ताज़ा परत को उभारने के लिए आपके चेहरे को एक्सफॉलिएट करेगी। लेकिन बार-बार एक्सफॉलिएट कराने से आपकी त्वचा में रुखापन और खुजली हो सकती है। एक फेशियल के बाद अपने चेहरे पर एक माइल्ड मॉइस्चराइज़र लगाएं।

आपको महीने में कितनी बार फेशियल कितनी बार कराना चाहिए

अगर आपकी उम्र बहुत कम है और घर पर अपनी त्वचा की साफ-सफाई अच्छी तरह करती हैं, तो आपको हर महीने एक फेशियल कराने की ज़रूरत नहीं है। 18-22 साल के लोग लगभग 8-10 सप्ताह के अंतर पर फेशियल करा सकते हैं। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, विशेष कर 30 वर्ष के बाद, एक महीने में एक बार फेशियल करा सकते है। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव नहीं है तो भी हर 2-3 सप्ताह में फेशियल कराते रहने से आपको नुकसान हो सकता है।

Read This in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari.

चित्रस्रोत:Shutterstock Images.