डल, ऑयली और एक्ने प्रोन स्किन पर कौन-सा सीरम लगाएं? डॉक्टर ने दी स्किन टाइप के अनुसार टिप्स

Skin Brightening Ke Liye Konsa Serum Best Hai: क्या आप सबसे अच्छा फेस सीरम खोज रही हैं, जो स्किन को क्लियर भी बना दे और ग्लोइंग भी? आइए डॉक्टर से जानते हैं स्किन टाइप के अनुसार सीरम कैसे चुनें।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : February 24, 2026 1:35 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Aanchal Panth

Face Par Konsa Serum Use Karna Shi Hai: आजकल स्किन केयर प्रोडक्ट में 3 चीजें बहुत ही ज्यादा कोमन और जरूरी हो गई है। ये तीन चीजें हैं मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन और फेस सीरम। बाकी दो प्रोडक्ट तो महिलाएं खरीद लेती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा समय लगता है सीरम चूज करने में। हर ब्रांड ने अपना फेस सीरम लोंच किया है, ऐसे में भले ही हम उस ब्रांड के फैन हों, लेकिन फिर भी अपनी स्किन के लिए कुछ भी लेने से पहले 100 बार सोचते हैं।

जैसे किसी में नियासिनमाइड होता है, तो किसी में एजेलेइक एसिड तो किसी में विटामिन सी। लेकिन हम समझ नहीं पाते कि कौन सा लें। अगर आपको भी यह कंफ्यूजन रहती है कि 'मेरी स्किन तो ऑयली है, कौन सा सीरम लूं' या फिर 'एक्ने प्रोन स्किन के लिए कौन सा सीरम बेस्ट है' आदि-आदि तो डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आंचल पंथ की बताई ये जानकारी आपके बहुत काम आने वाली है।

डार्क स्पॉट और हाइपरपिग्मेंटेशन के लिए बेस्ट सीरम

अगर आपके चेहरे पर डार्क स्पॉट्स या फिर हाइपरपिग्मेंटेशन है तो सीरम लेने से पहले उसमें डॉक्टर के बताए इन एक्टिव्स को जरूर चेक करें- 

  • नियासिनमाइड (5-10%)- पिग्मेंट के ट्रांसफर को कम करता है और स्किन टोन में सुधार करता है।
  • एजेलिक एसिड (10-15%)- इसमें एंटी-पिगमेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
  • अल्फा अर्बुटिन (1-2%)- अगर सिर्फ स्कार्स रह गए हैं फेस पर तो अपने सीरम में अल्फा अर्बुटिन चेक जरूर करें।
  • कोजिक एसिड- यह मेलेनिन बढ़ने से रोकता है। आप इसे किसी अच्छे कॉम्बिनेशन में ले सकते हैं।

अनइवन स्किन टोन को इवन करने के लिए सीरम

अगर आपके गाल क्लियर और माथा थोड़ा डार्क है, यानी कि त्वचा का रंग सामान्य नहीं है तो आप इन एक्टिव से युक्त सीरम ले सकते है जैसे- 

  1. नियासिनामाइड- जो टोन और बनावट को संतुलित करता है।
  2. विटामिन सी- यह स्किन टोन के डिफ्रेंस को ब्राइट और चिकना करता है।
  3. PHA (उदाहरण के लिए, ग्लूकोनोलैक्टोन)- कोमल एक्सफोलिएशन+हाइड्रेशन।
  4. मैंडेलिक एसिड- यह टोन सुधार के लिए सौम्य AHAs है।

डल स्किन के लिए कौन सा सीरम लें?

  • विटामिन सी- चमक बढ़ाता है
  • एएचए (लैक्टिक/मैंडेलिक)- यह त्वचा की स्मूथ सरफेस की डलनेस दूर करता है।
  • नियासिनामाइड- स्किन लेयर की चमक में सुधार करता है।

एक्ने प्रोन स्किन के लिए सीरम रिकमेंडेशन

  • सैलिसिलिक एसिड (बीएचए)- पोर्स को खोलता है और एंटी इंफ्लेमेशन गुण होता है।
  • नियासिनामाइड- तेल से संबंधित रेडनेस, लार्ज स्किन पोर्स को कम करता है।
  • एजेलिक एसिड- एंटी एक्ने+काले धब्बों को कम करता है।
  • रेटिनोइड्स (एडेपलीन/रेटिनोल)- सेल्स को टर्नओवर करता है और ब्रेकआउट कम करता है।

ओपन लार्ज स्किन पोर्स

  • नियासिनामाइड- लार्ज स्किन पोर्स को कम करता है।
  • रेटिनोइड्स- टेक्सचर को रिफाइंड करता है+ तेल और जमाव को कम करता है
  • सैलिसिलिक एसिड- रोमछिद्रों को साफ करता है।
  • जिंक पीसीए- तेल-नियंत्रण + चिकनी सतह।

महीन रेखाएं और झुर्रियां

  • रेटिनोइड्स (रेटिनॉल/एडेपलीन/प्रिस्क्रिप्शन रेटिनोइड्स)- कोलेजन और टर्नओवर को बढ़ावा दें
  • पेप्टाइड्स- दृढ़ता और चिकनाई का समर्थन करते हैं।
  • हयालूरोनिक एसिड- महीन रेखाओं को मोटा करता है।
  • विटामिन सी- कोलेजन सपोर्ट + एंटीऑक्सीडेंट।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source