घर में इन 3 आसान तरीकों से बनाएं आईलाइनर!

पढ़ें यह आर्टिकल और जानें कैसे बनता है ब्राउन आईलाइनर ( brown eyeliner)

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 8, 2017 10:12 AM IST

आईलाइनर लगाना हर मेकअप करनेवाली लड़की को पसंद आता है क्योंकि यह उनकी आंखों को सुंदर दिखाता है। लेकिन ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में अलग-अलग तरह के केमिकल्स होते है जो आपकी त्वचा और आंखों के बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

चारकोल पाउडर ब्लैक आईलाइनर

सामग्री:

चारकोल पाउडर कैप्सूल- 2

शुद्ध पानी 1 बड़ा चमच्च

बनाने का तरीका:

एक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल खोलें और एक कटोरी में पाउडर पलट दें। शुद्ध पानी की कुछ बूंदों को इसमें मिलाएं जोड़ें और इसका थोड़ा मोटा पेस्ट बनने तक इसे मिक्स करते रहें। इसे एक जार में पलटें और इसे एक आईलाइनर ब्रश के साथ ज़रूरच के हिसाब से लगाएं।

आमंड ब्लैक आईलाइनर- इसे बनाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन इसे लगाने पर आप बहुत खूबसूरत दिख सकती हैं।

सामग्री:

1-2 कच्चे बादाम

एक जोड़ी चिमटी या ट्विज़र (tweezers)

लाइटर या मोमबत्ती

साफ-सुथरा नेल फ़िलर

शुद्द पानी या नारियल का तेल

बनाने का तरीका:

एक कच्चा बादाम लें और इसे मोमबत्ती या लाइटर की लपटों पर इसे तब तक भूने जब तक कि यह काला न हो।

इसे आग से दूर ले जाओ। बादाम को एक चिमटी से पकड़कर एक नेल फ़िलर लें और  भुने हुए हिस्से को रगड़ें ताकि काला रंग छूट जाए।

अब इन काले छिलकों को लें इसे छान लें।

पानी या तेल के साथ इसे मिक्स करें। आपको जितना स्मूद चाहिए वैसे उतना मिक्स करें।

इसे एक जार या डिब्बी में रखें लेकिन लंबे समय तक नहीं। इसे थोड़ा-थोड़ा बनाएं और इस्तेमाल करें।

ब्राउन आईलाइनर:

सामग्री:

कोको पाउडर या दालचीनी पाउडर- आधा चम्मच

कुछ बूंदें पानी

बनाने का तरीका:

एक्टिवेटेड चारकोल की ही तरह इन दोनों चीज़ों को मिक्स करें और कोशिश करें कि इसमें कोई गांठ ना बने। इसे एक जार में रखें और इसे समय-समय पर इस्तेमाल करें। लेकिन इसे बहुत दिनों तक डिब्बी में स्टोर नहीं किया जा सकता।

Read This in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari.

चित्रस्रोत:Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source