जानिए आपको बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल कब-कब नहीं करना चाहिए

बॉडी स्क्रब का अधिक इस्तेमाल करने से आपको हो सकती हैं यह गंभीर समस्याएं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 27, 2017 8:43 PM IST

अधिकतर लोगों को ऐसा लगता है कि बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल स्किन के लिए बेहतर होता है। इसमें कोई शक नहीं है कि बॉडी स्क्रब की एक्स्फोलीएटिंग पावर डेड स्किन सेल्स को हटाने और आपकी स्किन को स्मूद बनाने में मदद करती है। लेकिन लंबे समय तक इससे आपको बेहतर परिणाम नहीं मिलते हैं। कभी-कभी इससे फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकते हैं खासकर तब, जब आप इसे अपनी त्वचा पर जोर से रगड़ लेते हैं। डर्मटोलोजिस्ट डॉक्टर सेजल शाह  आपको बता रही हैं कि किन स्थितियों में आपको स्क्रब के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

त्वचा को निखारने वाले उत्पादों के इस्तेमाल के बाद

ऐसे उत्पाद हाइपरप्लगमेंटेशन के इलाज के लिए यूज किये जाते हैं जिनसे त्वचा में जलन हो सकती है, इसके बाद स्क्रब का उपयोग करने से स्थिति गंभीर हो सकती है। स्क्रबिंग से इन्फ्लेमेशन का खतरा होता है जिससे पोस्ट-इंफ्लेमेटरी हाइपरप्लगमेंटेशन जोखिम होता है।

सनबर्न स्किन के लिए

लंबे समय धूप में रहने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। आपको हर तरह के कठोर सौंदर्य उत्पादों से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है और आपकी त्वचा का ठीक होना मुश्किल हो सकता है। इसके बजाय आप त्वचा को शांत करने के लिए क्लीनजिंग ऑयल यूज कर सकते हैं। ऐलोवेरा जेल लगाने से भी सनबर्न स्किन को मदद मिलती है।

केमिकल बॉडी पील ट्रीटमेंट से पहले और बाद में

केमिकल पील पहले से त्वचा की परत को हटा देते हैं। जाहिर है स्क्रब करके आप अपनी त्वचा को और ज्यादा पतला नहीं करना चाहेंगे। इसके बाद स्क्रब करने से आपको इन्फेक्शन और हाइपरप्लगमेंटेशन का खतरा हो सकता है। केमिकल पील से पहले स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले बर्न की क्षमता को बढ़ा सकता है। केमिकल पील के बाद आपको इसके बजाय एक मॉश्चराइज़र का इस्तेमाल करना चाहिए।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source