Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Hema Malini Ki Khubsurti Ka Raj: अपने फैंस की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी आज यानी कि 16 अक्टूबर को अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। इस उम्र में भी बॉलीवुड की इस हसीना की खूबसूरती को कोई टक्कर नहीं दे सकता है। वह उन अदाकारोंओं में से एक हैं जिनकी एक अदा के लिए फैंस तरह जाते हैं और अगर महिलाएं प्रशंसकों की बात करें तो वह हेमा जी से बस उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहती हैं। कैसे हो अगर हम कहें कि हमें ड्रीम गर्ल का ब्यूटी सीक्रेट पता है?
जी हां, यह सच है और यह सीक्रेट हमें पता चला है हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल से। कुछ समय पहले ईशा देओल ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी मां का एक नुस्खा बताया जिसे हेमा मालिनी शुरुआत से ही इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी 77 की उम्र में हेमा जैसा खूबसूरत और जवां दिखना चाहते हैं तो ईशा के बताए इस नुस्खे को जरूर आजमाएं। आइए आपको बताते हैं हेमा मालिनी का ब्यूटी सीक्रेट क्या है?
ईशा ने बताया कि जब वह छोटी थीं तो उनकी मां शूटिंग के बाद घर आती थीं, और एक छोटी सी डिब्बी में रखा नुस्खा लगाती थीं। एक दिन जब उन्होंने हेमा से पूछा कि यह क्या है तो हेमा जी ने बताया कि ये टैन रिमूव करता है क्योंकि शूटिंग में जो लाइट होती हैं न उनमें टैन बहुत होता है। आपको भी उत्सुकता हो रही होगी न कि भला ऐसा कौन सा नुस्खा है जो टैन निकालने में इतना असरदार है कि खुद लाखों दिलों की रानी हेमा मालिनी उसका उपयोग करती थीं।
ईशा ने बताया कि हेमा मालिनी के पास एक छोटी सी डिब्बी थी, जिसमें वह ग्लिसरीन और नींबू रखती थीं। इन दोनों चीजों को मिश्रण को वह घर आकर अपने हाथ-पैरों व फेस पर लगाया करती थीं। एक ओर जहां नींबू टैनिंग हटाने में मदद करता है और स्किन टोन को इवन रखता है, तो वहीं ग्लिसरीन त्वचा को मॉइस्चराइज करने व उसे हर तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
हेमा मालिनी के बेटी ने बताया कि वह भी इस नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं। साथ ही वह बचपन से ही अपने चेहरे पर बेसन का पेस्टलगाती आ रही हैं। बेसन का पेस्ट चेहरे से डेड स्किन को हटाने, त्वचा को निखारने व गंदगी को साथ करने में मदद करता है। इसी के साथ यह नुस्खा नेचुरल ग्लो देने में भी फायदेमंद है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।