Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अदिती राव हैदरी की हेल्दी स्किन का सीक्रेट है ये सफेद चीज, चम्मचभर ही है काफी स्किन पर आ जाएगा परियों जैसा ग्लो

बहुत कम लोगों को ही पता है कि अदिती राव हैदरी केमिकल वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करतीं।

अदिती राव हैदरी की हेल्दी स्किन का सीक्रेट है ये सफेद चीज, चम्मचभर ही है काफी स्किन पर आ जाएगा परियों जैसा ग्लो

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 28, 2024 11:13 AM IST

Aditi Rao Hydari Skin care secrets: एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अभिनेता सिद्धार्थ (Sidharth and Aditi Rao Hydari wedding) के साथ शादी कर ली है और यह कपल सुर्खियों में है। अदिती राव हैदरी अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अदिती की स्किन पर हेल्दी ग्लो ही उनकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। लड़कियां अदिती राव हैदरी जैसी स्किन पाना चाहती हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को ही पता है कि अदिती घर में ही तैयार कुछ नुस्खों से अपनी स्किन केयर करती है। वह केमिकल वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करतीं बल्कि, अपनी स्किन को नेचुरल इंग्रीडिएंट्स की मदद से हेल्दी और ग्लोइंग रखने की कोशिश करती हैं। इस प्यारी-सी अभिनेत्री का ऐसा ही एक ब्यूटी सीक्रेट (Aditi Rao Hydari beauty scretes) पढ़ें यहां।

कच्चे दूध से चेहरा धोती हैं अदिती

अदिती राव अपनी स्किन को पोषण देने के लि  दूध और दूध की मलाई का इस्तेमाल करती हैं। वह चेहरे पर कच्चा दूध लगाती हैं। यह एक नेचुरल क्लींजर है जो स्किन पोर्स में छुपी गंदगी और सीबम को साफ करता है। इससे स्किन को पोषण मिलता है और स्किन की डीप क्लिनिंग (deep cleaning) भी होती है। (benefits of applying raw milk on skin)

अदिती राव हैदरी दिन में 2 बार कच्चे दूध से चेहरा साफ करती हैं। सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले अदिती कच्चे दूध से स्किन को क्लिन करती हैं। उसके बाद वे स्किन पर एक लाइट मॉइश्चराइजर लगाना पसंद करती है। वहीं, रात में सोने से पहले स्किन पर नाइट क्रीम (night cream) से मसाज करती हैं।

Also Read

More News

इसेंशियल ऑयल्स हैं पहली पसंद

अदिती राव अपनी स्किन को पोषण देने के लिए हेल्दी,नेचुरल और इसेंशियल ऑयल्स (Essential oil) की मदद भी लेती हैं। अदिती अपनी स्किन मसाज के लिए बादाम का तेल (Almond oil) या अन्य कोई भी इसेंशियल ऑयल इस्तेमाल करती हैं।

स्किन एक्सफॉलिएशन के लिए घर में तैयार करती हैं ये फेस पैक

त्वचा की ऊपरी परत पर जमा डेड स्किन को साफ करने के लिए एक अच्छे और जेंटल एक्सफॉलिएटर के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। एक्सफॉलिएटर स्किन को स्क्रब करता है और डेड स्किन सेल्स की परत को साफ कर देता है। अदिती राव हैदरी अपनी स्किन को एक्सफॉलिएट करने और उसे पोषण देने के लिए घर में ही 2-3 नेचुरल चीजों की मदद से फेस पैक तैयार करती हैं। यहां पढ़ें उनके इस होममेड पैक को तैयार करने का तरीका-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • 2-3 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें एक बादाम कूटकर उसका पाउडर मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण में अपनी पसंद के किसी इसेंशियल ऑयल की 2-3 बूंदें डाल दें।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और इस पैक को चेहरे और गर्दन पर 30 मिनट के लिए लगाएं।
  • फिर अपना चेहरा सादे या हल्के गुनगुने पानी से साफ करेँ।