Heat Boils Home Remedies: गर्मियों में चेहरे पर जब होने लगे हीट बॉइल्स, तो इस घरेलू नुस्खे का करें इस्तेमाल

इस चिपचिप और पसीने की वजह से त्वचा पर बहुत अधिक फोड़े-फुंसियां यानि हीट बॉइल्स दिखायी देने लगते हैं। कई बार इन फुंसियों की शुरुआत त्वचा में लाली, सूजन और तेज़ दर्द से होती है। इन समस्याओं से चेहरे की सुंदरता तो बिगड़ती है साथ ही गर्मियों का मौसम और भी मुश्किल लगने लगता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 26, 2020 7:03 PM IST

Heat Boils Home Remedies: मार्च का महीना खत्म होते ही मौसम में गर्मी की अहसास होने लगता है। गर्म हवा, चिपचिप और तेज़ धूप की वजह से होने वाली झल्लाहट, जिसे बढ़ा देती है बहुत अधिक होने वाला पसीना। (summer skin problems) इस चिपचिप और पसीने की वजह से त्वचा पर बहुत अधिक फोड़े-फुंसियां यानि हीट बॉइल्स दिखायी देने लगते हैं।(Heat Boils Home Remedies in hindi).

Fruits for Healthy Skin: स्किन प्रॉब्लम्स से निजात दिलाते हैं फलों से बने ये 3 फेस पैक,शहनाज़ हुसैन से जानें इनके इस्तेमाल करने का तरीका

हीट बॉइल्स के लक्षण(Heat Boils Home Remedies):

कई बार इन फुंसियों की शुरुआत त्वचा में लाली, सूजन और तेज़ दर्द से होती है। इन समस्याओं से चेहरे की सुंदरता तो बिगड़ती है साथ ही गर्मियों का मौसम और भी मुश्किल लगने लगता है।

पान के पत्ते हैं गर्मियों में होने वाली फुसी-फोड़े का नैचुरल इलाज

जी हां, भले ही पान के हरे पत्तों को पाचन बढ़ाने के लिए खाया जाता है। लेकिन, इनमें कई औषधिय गुण भी होते हैं। जो इसे फोड़े-फुंसी जैसी स्किन प्रॉब्लम्स में इस्तेमाल के लिए भी उपयुक्त बनाते हैं।

Healthy Recipe: पान सुधारते हैं डायजेशन, बनाए पान के पत्तों से हेल्दी ड्रिंक-पान शॉट

दरअसल, पान के पत्तों में कई एंटी-माइकरोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व मौजूद होते हैं। जो, त्वचा में छिपे बैक्टेरिया को खत्म कर त्वचा की सूजन को कम करते हैं। इसीलिए फोड़े-फुंसियों के लिए इनका इस्तेमाल एक घरेलू नुस्खे की तरह बहुत पहले से किया जाता रहा है।

Homemade Rice face mask: 3 स्किन प्रॉब्लम्स जिनमें काम आता है चावल का आटा, जानें चावल से होम मेड फेस पैक्स बनाने का तरीका

ऐसे करें पान के पत्तों का इस्तेमाल

एक तवे को आंच पर रखें। जब, यह गर्म हो जाए तो पान के 3-4 पत्ते इस पर रखें। आंच से पत्तों को नर्म होने दें। अंरडी का तेल यानि कैस्टर ऑयल की 2-3 बूंदे इन पत्तों पर छिड़केँ। फिर, इन पत्तों को आंच से उतार कर चेहरे पर आयी फुंसियों यानि हीट बॉइल्स(heat boils natural treatments) पर रखें। दिन में 2 बार यह तरीका अपनाएं। अक्सर, दूसरे या तीसरे दिन हीट बॉइल्स का पस पूरी तरह निकल जाएगा और वे सूखने लगेंगे।  (Heat Boils Home Remedies)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source