
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 5, 2024 1:31 PM IST
Honey for a naturally glowing skin: हर किसी के मन में यह सवाल जरूर होता है कि हम अपनी त्वचा को सुंदर कैसे बना सकते हैं और यह सवाल इसलिए आता है क्योंकि आजकल बढ़ते प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण हमारी स्किन का नेचुरल ग्लो खराब होने लगता है। वैसे तो मार्केट कई प्रकार के स्किन केयर प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से स्किन के खोए हुए निखार को वापस पाया जा सकता है। लेकिन ये स्किन केयर प्रोडक्ट्स महंगे तो होते ही हैं, बल्कि इनमें से कुछ केमिकल बेस्ड होते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग आज भी अपनी स्किन के नेचुरल निखार को वापस पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स से ज्यादा देसी नुस्खों का ज्यादा इस्तेमाल करना पसंद करते हैं और इनमें से एक शहद भी है। शहद हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारी स्किन को नेचुरल निखार को वापस लाने में भी मदद करता है। बस आपको इसका सही इस्तेमाल का तरीका पता होना चाहिए। इस लेख में हम आपको स्किन के लिए शहद के फायदे और उसका इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में आपको बताने वाले हैं।
स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए वैसे तो मार्केट में भी कई प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, लेकिन इनमें से कुछ प्रोडक्ट्स केमिकल बेस्ड हो सकते हैं और सबकी स्किन को सूट नहीं कर पाते हैं। ऐसे में शहद जैसी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद रहता है। शहद एक नेचुरल स्किन ब्राइटनर है, जो तेजी से त्वचा में मदद करता है। बस आपको इसके सही इस्तेमाल का पता होना चाहिए।
वैसे तो स्किन पर शहद सिंपल तरीके से भी लगाया जा सकता है। लेकिन अगर आप जल्द से जल्द अपनी स्किन में निखार चाहते हैं, तो आप शहद को एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। एक चम्मच शहद को एक चम्मच एलोवेरा के फ्रेश जेल के साथ अच्छे से मिला लें और उसके बाद अपने चेहरे की स्किन पर लगाएं। इसे लगाने से पहले गुनगुने पानी से अपनी स्किन को अच्छे से धो लें और साफ कपड़े से हल्के-हल्के पोंछ लें।
रात को सोने से पहले इस नुस्खे को अपनाना ज्यादा फायदेमंद रहता है। वैसे तो आप दिन में भी इसे लगा सकते हैं, लेकिन रात के समय इसका इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। आप चाहें तो इसे नुस्खे को रातभर अपनी स्किन पर लगाकर रख सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों को लंबे समय तक स्किन पर लगाने से एलर्जी हो सकती है। इसलिए पहली अपनी स्किन की ठीक से इसके लिए जांच करें।
अगर आपको जल्द से जल्द अपनी स्किन के खोए नेचुरल निखार को वापस पाना है, तो सबसे पहले आपको अपनी स्किन का ध्यान रखना होगा। अगर आप शहद के इस नुस्खे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो किसी केमिकल स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। जितना हो सके धूल-मिट्टी के संपर्क में न आएं और समय-समय पर चेहरे को धोने की आदत डालें।