... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : September 11, 2023 7:37 AM IST
This also remains a cornerstone of blood pressure management.
Skin Health Tips: साल भर में मौसम 3-4 बार अपना रंग बदलता है, जिसका हर बार असर हमारी त्वचा पर साफ देखने को मिलता है। मौसम में बदलाव के साथ ही हमारी त्वचा पर कई तरह से चेंजेस देखने को मिलते हैं। आमतौर पर लोग तापमान में गिरावट के साथ ही रूखी त्वचा की समस्या से परेशान होते हैं। वहीं तापमान के बढ़ने के साथ ही आपकी त्वचा निखार खोने लगती है। इसलिए यदि आप अपनी त्वचा की सेहत को बरकरार रखना चाहते हैं तो अपने शरीर में पानी की कमी ना होने दें। क्योंकि शरीर में हुई पानी की कमी का असर हमारी स्किन के साथ-साथ हमारी ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है।
जैसे-जैसे मौसम में बदलाव होता है तो इसका हमारी स्किन पर असर देखने को मिलता है। इसका एक कारण बदलते मौसम में पानी पीने की आदत में होने वाले बदलाव भी हैं। दरअसल, हमारा शरीर 70% पानी से ही बना है ये बात हम सभी भली-भांति जानते हैं। वहीं तापमान में आई गिरावट के साथ ही हमें प्यास लगना कम हो जाता है। जिसके चलते लोग अक्सर पानी कम पीने लगते हैं। इसके चलते हमारे शरीर में पानी की कमी होना शुरू हो जाती है। पानी की कमी के कारण हमारी स्किन सेल्स सिकुड़ने लगती है। जिससे त्वचा ड्राई हो जाती है।
ऐसे तो हमें पानी का ख्याल हमेशा ही रखना चाहिए लेकिन बदलते मौसम में पानी का ध्यान हमें विशेषतौर पर रखना चाहिए। तापमान में हुई गिरावट के साथ भले हमें प्यास कम लगे लेकिन हमें तब भी 2-3 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। इससे आप शरीर में पानी की कमी के शिकार नहीं होंगे। जैसे गर्मी के मौसम में शरीर में होने वाली पानी की कमी हमें लू की चपेट में ले जाती है। तो वहीं सर्दी में पानी की कमी हमारे शरीर को सुस्त कर देती है जिससे हम दिन भर थकान महसूस करते हैं। इसलिए बदलते मौसम में हमें पानी की मात्रा का ध्यान रखने की बहुत जरूरत है।
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम और पोटेशियम की कमी के कारण हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे तो शुद्ध पानी से हमें सभी जरूरी तत्व मिल जाते हैं, लेकिन पानी कम पीने की स्थिति में हमें इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति के लिए हमें अपनी डाइट में नारियल और नींबू पानी को शामिल करना चाहिए। रोजाना 1 नारियल पानी पीने से हमारे शरीर को आवश्यक सभी तरह के इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति हो जाती है।