Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

15 दिन में चमक उठेगा चेहरे का निखार, 4 देसी नुस्खों में है बड़ी गजब की ताकत

Why does acne come again and again: अगर आप त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो होम्योपैथी डॉक्टर के बताए इन 4 नुस्खों को आजमा सकते हैं जो 15 दिन में असर दिखांएंगे।

15 दिन में चमक उठेगा चेहरे का निखार, 4 देसी नुस्खों में है बड़ी गजब की ताकत
VerifiedVERIFIED By: Dr. Deeksha Katiyar

Written by Vidya Sharma |Updated : July 8, 2025 3:53 PM IST

homeopathic Remedies To Get Glow IN 15 Days: होम्योपैथी में माना जाता है कि मुंहासे, दाग-धब्बे या ब्रेकआउट, चेहरे पर अचानक होने वाली समस्याएं नहीं है। ये हमारे शरीर के इंटरनेल बैलेंस को बताने का एक तरीका होता है। नए स्किन केयर के तरीके सिर्फ फोड़े-फुंसी को साफ करने, तेल को सुखाने या निशान को छिपाने का काम करते हैं।

हमें यह जानना बहुत जरूरी है कि चेहरे पर होने वाली एक्ने की समस्या शरीर के अंदर के असंतुलन पर निर्भर होती है, इसलिए आज हम आपको वेक्लिनिक होम्योपैथी की फाउंडर और मैनेजिंग डायरेकटरहोम्योपैथी डॉक्टर डॉ. दीक्षा कटियार के बताए 4 ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं जो सिर्फ 14 दिन में ही आपके चेहरे से एक्ने-पिंपल्स का सफाया तक, स्किन को ग्लोइंग बना देंगे। साथ ही उन्होंने चेहरे पर एक्ने होने के कारण भी बताए हैं।

बार-बार चेहरे पर एक्ने होने का कारण क्या है? (Why do I constantly keep getting acne?)

जब हमारी इनर बॉडी में कुछ खराबी आती है तो वो ज्यादातर चेहरे पर एक्ने के रूप में निकलती है। फिर चाहे वो पाचन, हार्मोन या भावनात्मक तनाव से ही संबंधित क्यों न हो। जब तक हम इसके मूल कारण को नहीं समझेंगे ये बार-बार होते रहेंगे। डॉक्टर ने बताया कि 'त्वचा शरीर के प्रमुख डिटॉक्स अंगों में से एक है। जब आंत सुस्त होती है या लीवर पर दबाव पड़ता है, तो अक्सर त्वचा उसकी जगह ले लेती है। इसलिए होम्योपैथी में, उपचार हमेशा केवल दिखाई देने वाले लक्षण से नहीं, बल्कि संपूर्ण व्यक्ति का समर्थन करके शुरू होता है। आइए अब हम उन नुस्खों के बारे में जानते हैं जो 15 दिन में एक्ने की समस्याको ठीक कर सकते हैं। (15 Din Mai Acne Kaise Thik Kare)

Also Read

More News

15 दिन में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लगाएं ये 2 नुस्खे (Home Remedies To Get Glowing Skin In 15 Days)

1. चेहरे पर लगाएं नीम और मुल्तानी मिट्टी पैक (Neem And Multani Mitti)

होम्योपैथी डॉक्टर ने चेहरे पर नीम और मुल्तानी मिट्टी से तैयार पैक लगाना फायदेमंद बताया है। उनका कहना है कि ये चेहरे पर सारी इम्पुरिटी को बाहर निकालने, सूजन को कम करने और इर्रिटेशन को दूर कर त्वचा को खुलकर सांस लेने में मदद करता है। साथ ही चेहरे पर निखार लाने के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

2. चेहरे पर लगाएं हल्दी और एलोवेरा जेल मास्क (Turmeric And Aloe Vera Gel Mask)

ये रेमेडी आपके चेहरे पर हाइड्रेशन को लॉक करने का काम करेगी। साथ ही त्वचा को नेचुरली ग्लो देने के लिए भी ये नुस्खा फायदेमंद है। आप चाहें तो एलोवेरा और हल्दी को एक साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

ये दो ड्रिंक करेंगी स्किन को अंदर से हील (2 Healthy drinks For Healthy Drink)

1. गाजर-आंवला-अदरक का जूस (Carrot-Amla-Ginger juice)

ये ड्रिंक हमारे लिवर का डिटॉक्सीफिकेशन करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करती है। साथ ही शरीर के फंक्शन को अंदर से बैलेंस रखने के लिए भी गाजर-आंवला-अदरक का जूस बहुत फायदेमंद होता है। आप रोज सुबह उसे पी सकते हैं।

2. खीरा-पुदीना और नींबू का पानी (Cucumber Mint And Lemon Water)

हमारे शरीर में पानी की कमी से भी एक्ने होने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में अगर अच्छे स्वाद के साथ पानी पिया जाए तो कई स्किन प्रॉब्लम्स को ठीक किया जा सकता है। अगर आप पानी में खीरा, पुदीना और नींबू का रस मिलाकर पीते हैं तो ये क्लिंजर की तरह काम करता है, डाइडेशन को बेहतर बनाता है और स्किन को साफ करने काम करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

होम्योपैथी बताती है कि जब आप अपने शरीर को फिर से बैलेंस करना शुरू कर देते हैं तो ये खुद ब खुद असर दिखाना शुरू कर देती है। 15 दिनों में लगातार इंटरनल स्पोर्ट और जेंटल एक्सटर्नल केयर से त्वचा में बदलाव आना शुरू हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप अपने शरीर की सुनकर उसकी केयर करना शुरू कर देते हैं।

FAQs

बार-बार पिंपल होने का क्या कारण है?

चेहरे पर बार-बार पिंपल होने के पीछे साफ सफाई न रख पाना, जेनेटिक, हार्मोन, संक्रमण और एलर्जी जैसे कई कारण हो सकते हैं।

चेहरे की चमक कैसे बढ़ाएं?

नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें, सही डाइट लें और नियमित साफ सफाई रखें

चेहरे पर तुरंत निखार लाने के लिए क्या करें?

चेहरे पर तुरंत निखार तभी संभव है जब आप स्वस्थ खानपान लें, तला हुआ खाने से बचें, फल, दूध जैसी चीजें खाएंगे और रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।