Health tips for Brides: जल्द बनने वाली हैं दुल्हन , तो फॉलो करें ये रूटीन, मिलेगी हेल्दी बॉडी और अच्छी स्किन

फिज़िकल एक्टिविटीज़ आपको शेप में रखने में मदद करेंगी। शादी से पहले और शादी के आसपास होने वाले फंक्शन्स में आपको वेट गेन से बचाएगा। जैसा कि, शादी से जुड़े सभी फंक्शन्स में खूब खाना-पीना होता है। तो, ऐसे में एक्सरसाइज़ आपको एक्स्ट्रा कैलोरी लेने के बावजूद शेप में रहने में मदद करती है। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 16, 2020 2:57 PM IST

सर्दियों  (Health tips for Brides) में शादियों का मौसम भी होता है। ऐसे में, स्किन को मौसम के हिसाब से केयर देनी पड़ती है। दुल्हन के लिए खूबसूरत दिखना ज़रूरी है। इसीलिए, शादी के दिन से कुच समय पहले ही तैयारियां  शुरु कर दें। इस काम में ये टिप्स भी आ सकती हैं काम।  (Health tips for Brides)

जल्द बनने वाली हैं दुल्हन , तो फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन (Health tips for Brides):

क्लिंजिंग, टोनिंग, मॉश्चराइज़ेशन है मस्ट:

स्किन केयर के लिए ज़रूरी है स्किन को सुरक्षित रखना। जब, भी बाहर जाएं सनस्क्रीन लगा कर ही जाएं।  इससे, धूप और सूरज की अल्ट्रा-वॉयलेट किरणों से आपकी सुरक्षा होगी। इसी तरह त्वचा को भी हाइड्रेटेड रखें। स्किन हाइड्रेशन के लिए, हाड्रेशन मास्क लगाएं। खासकर, रात में सोने से पहले स्किन केयर रूटीन पूरा करें। त्वचा को अच्छी तरह क्लीन करके, टोनर लगाएं और किसी अच्छी नाइट क्रीम से त्वचा की मसाज करें।

Weight Loss Tips for Brides: जल्द होने वाली है शादी? तो, शादी से पहले वेट लॉस के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स। 

एक्सफॉलिएशन:

एक्सफॉलिएशन भी एक अहम प्रक्रिया है। जिससे, त्वचा के ऊपर जमा डेड स्किन सेल्स की परत को कम किया जा सकता है। इससे, न्यू स्किन सेल्स के प्रॉडक्शन में मदद होती है। इससे, स्किन पर चमक आती है और स्किन कोमल भी बनती है।  (Health tips for Brides)

एक्सरसाइज़:

फिज़िकल एक्टिविटीज़ आपको शेप में रखने में मदद करेंगी। इसमें, स्ट्रेचिंग, कार्डियो जैसी एक्सरसाइज़ेस ज़रूर शामिल करें। जो, आपकी मसल्स को स्ट्रेंथ देने के अलावा बॉडी स्टैमिना बढ़ाने में भी मदद करेगी। इसका,  एक और फायदा है कि यह शादी से पहले और शादी के आसपास होने वाले फंक्शन्स में आपको वेट गेन से बचाएगा। जैसा कि, शादी से जुड़े सभी फंक्शन्स में खूब खाना-पीना होता है। तो, ऐसे में एक्सरसाइज़ आपको एक्स्ट्रा कैलोरी लेने के बावजूद शेप में रहने में मदद करती है।

मेडिटेशन:

शादी से पहले कई बातों पर नयी दुल्हनों को  तनाव हो सकता है। इसीलिए, खुद को शांत रखने के लिए मेडिटेशन करें। इससे, आपको मानसिक और फिजिकल स्ट्रेस को भी कम करने में मदद होगी। इन सबके साथ अच्छी डायट लें और ढेर सारा पानी पीएं।  (Health tips for Brides)

Skincare Tips for Festivals: ऐसे करें त्योहारों की तैयारी, हेल्दी हेयर और हेल्दी स्किन के लिए फॉलो करें ये टिप्स। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source