... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
शायद आपने ऑफिस में काम करते वक्त यह नहीं सोचा होगा कि मेहनत से काम करके ही आप सिर्फ बॉस को नहीं खुश कर सकते बल्कि आपके ड्रेस सेंस और स्टाइल का भी एक इफेक्ट होता है। आज की पेशेवर दुनिया में केवल आपकी मेहनत ही नहीं, बल्कि परिधानों के विषय में आपकी समझ भी बहुत मायने रखती है। 'इंटरनेशनल लग्जरी एकेडमी' की निदेशक मोनिका गर्ग ने ऑफिस के लिए किस तरह सही ढंग से तैयार हों , इसके कुछ उपयोगी टिप्स दिए हैं।
-बॉस से मिलने जाते जैकेट कंधे या हाथ में लटका कर न ले जाएं बल्कि उसे पहनकर और उसके बटन लगाकर जाएं।
-दफ्तर में जॉगिंग या एक्सरसाइज शूज पहनकर न जाएं।
-अच्छी तरह से सिले गए कपड़े पहनें।
-सबसे कॉमन या पसंदीदा हल्के और चटख रंगों के कपड़ों को अपनाएं।
-कपड़ों के साथ पहने जानी वाली अन्य चीजें जैसे घड़ी, ब्रेसलेट तथा बेल्ट आदि आपके व्यक्तित्व को बयां करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
-आपके पास हर मौसम और रंगों के परिधान होने चाहिए।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।