अगर आपकी स्किन ड्राई है तो सर्दियों में अपनायें ये टिप्स

क्या आप ड्राई स्किन से परेशान है?

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

सर्दी का मौसम आते ही स्किन का ड्राई होना आम समस्या होती है और लोग स्किन को मुलायम रखने के लिए तरह-तरह मॉश्चराइज़र का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी हैं जिनके बारे में  त्वचा रोग विशेषज्ञ और प्रबंध निदेशक आकृति मेहरा बता रही हैं। पढ़े- मलाई फेस पैक से निखारें अपना चेहरा

सर्दी के मौसम में त्वचा को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में त्वचा को कोमल बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सर्दियों में देर तक नहाने से बचें और साबुन की जगह मॉयश्चराइजिंग क्लींजर का प्रयोग करें।  इन्हैंस क्लीनिक्स की त्वचा रोग विशेषज्ञ और प्रबंध निदेशक आकृति मेहरा आने वाली सर्दियों के लिए त्वचा की देखभाल के लिए कुछ उपाय बता रही हैं-

- इस मौसम में देर तक नहाने से बचना चाहिए। साथ ही साबुन का प्रयोग कम से कम करना चाहिए और स्क्रब का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

- नहाने का समय 10 मिनट से अधिक न रखें और इसके लिए गुनगुने पानी का प्रयोग करें।

- साबुन की जगह मॉयश्चराइजिंग क्लींजर का प्रयोग करें। ये त्वचा को रूखा नहीं बनाते और नुकसान नहीं पहुंचाते ।

- अत्यंत रूखी त्वचा के लिए साबुन रहित क्लींजर का प्रयोग करें।

मूल स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source