... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST
वैसे तो हर त्योहार तरह-तरह पकवान खाने, मौज-मस्ती करने के दूसरा नाम होता है। लेकिन लड़कियों के लिए सबसे ज़रूरी क्या होता है? क्या आप बता सकते हैं! हां, बिल्कुल ठीक। वह खुद को दूसरों के नजरों में खूबसूरत दिखने के लिए अपनी त्वचा की उबटन, मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाकर, चंदन, गुलाबजल आदि तरह-तरह के फेस पैक लगाती हैं ताकि उनके फेस में ग्लो आ जाये। लेकिन उसके साथ बालों के लिए कुछ चाहिये ताकि सबके होश उड़ जाये। बालों में शाइन लाने के लिए आप बादाम तेल का इस्तेमाल करके देख सकती हैं। ये तो हुआ हेयर और स्किन में ग्लो लाने का तरीका। इसके साथ ज़रूरी है हेयर का नया स्टाइल, जिससे आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जायें। जूड़ा या फिश टेल स्टाइल में बालों को संवार कर आप अलग अंदाज में नजर आ सकती हैं। सौंदर्य विशेषज्ञ और स्टार सैलून एंड एकेडमी की निदेशक आशमीन मुंजाल ने बालों को विभिन्न अंदाज में संवारने के सुझाव दिए हैं, जिसे अपनाकर आप भी अपने व्याक्तित्व में चार चांद लगा सकती हैं।
उन्होंने ऐसे हेयर स्टाइल में बारे में बताया है जो परंपरा को ध्यान में रखते हुए एक नया अंदाज पेश करते हैं। और सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको ज्यादा मश्क्कत करने की ज़रूरत नहीं है-
- अपने बालों की ओर सबका ध्यान आकर्षित करने आप फ्रेंच हेयरस्टाइल के साथ फिश टेल को अपना सकती हैं।
- एक तरफ कंधे पर लहराते घुंघरैले बाल भारतीय और पश्चिमी दोनों परिधानों पर जंचते हैं।
- फ्रेंच स्टाइल में दोनों तरफ चोटी करके फिर पोनी टोल बनाएं। यकीनन आप सबसे अलग नजर आएंगी।
- साड़ी या लहंगे पर शाही अंदाज में नजर आने के लिए चोटी करके जूड़ा बनाएं या पफ बनाकर बालों को खुला रखें।
- जो महिलाएं छोटे बाल रखना पसंद करती हैं वे एजीमेट्रिकल एंगल बॉब ब्लंट कट या लांग बॉब कट के जरिए बालों को स्टाइल कर सकती हैं।
ये तो रहे एक्सपर्ट मुंजाल के बालों को तरह-तरह के नए अंदाज में संवारने के तरीका, आप इनमें से कौन-सा अपना रही हैं!
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Shutterstock