पुरूषों के लिए डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

पुरूष डार्क सर्कल के समस्या से कैसे निजात पायें?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST

आजकल के तनावग्रस्त और भागदौड़ वाली दिनचर्या के दुष्प्रभाव से महिलाओं के साथ-साथ पुरूषों को भी डार्क सर्कल्स हो रहे हैंं।  ऐसे में आँखों के नीचे होने वाले काले घेरे खूबसूरती और स्मार्टनेस को कम कर सकते हैं। कई बार, आाँखों के नीचे होने वाले काले घेरे, अनहेल्दी लाइफस्टाइल का परिणाम होते हैं। बहुत ज्यादा काम करने, तनाव लेने, नींद न पूरी हो पाने और अन्य कारणों से आँखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं।

डार्क सर्कल का इलाज घरेलू उपायों से आसानी से किया जा सकता है। पुरुषों की आँखों के नीचे होने वाले काले घेरों को दूर करने के कुछ उपाय इस प्रकार है-

खीरा-

डार्क सर्कल को ट्रीट करने का सबसे अच्छा उपाय खीरा का इस्तेमाल करना होता है। खीरा एक अच्छा एस्ट्रीजेंट होता है और यह बेहतरीन क्लींनजर का भी काम करता है, जो आँखों के नीचे होने वाले काले घेरों को खत्म कर देता है। खीरे के स्लाइस काटकर उन्हें आँखों पर रख लें। ऐसा दिन में दो बार करें, लगभग दस दिन में लाभ मिल जाएगा।

पानी-

अगर आँखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो खूब पानी पिएं। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन किसी भी दवाई से बेहतर होता है। यह एक साधारण घरेलू उपाय है जो आँखों के नीचे होने वाले काले घेरों को दूर कर देता है। पानी पीने से स्कीन हाईड्रेट रहती है और डार्क सर्कल नहीं हो पाते हैं।

नींद-

काफी लम्बे समय तक सही तरीके से नींद पूरी न होने पाने की वजह से भी आँखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं। अगर आपकी नींद पिछले कई दिनों से पूरी नहीं हुई है तो सबसे पहले सोएं। जब आप पूरा आराम लेंगे और आँखों को आराम देंगे तो काले घेरे अपने आप सही हो जाएंगे। आँखों के नीचे होने वाले काले घेरे, व्यक्ति की कम नींद के बारे में बताते है।

टी बैग्स-

टी बैग्स का उपयोग करके भी पुरूषों की आँखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल को दूर किया जा सकता है। सुबह की चाय के बाद यूज किए हुए टी बैग्स को अपने फ्रीज में रख दें। जब आपको समय मिलें तो उन्हें फ्रिज से बाहर निकाल लें और रूम के तापमान पर होने के लिए रख दें। बाद में इन्हें अपनी आँखों पर लगा लें। इससे आपको आराम मिलेगा और काले घेरे कम होंगे।

टमाटर-

टमाटर में कई ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा के डार्क कलर को हल्का कर देते हैं और त्वचा को ग्लो प्रदान करते हैं। एक चम्मच टमाटर का पेस्ट और नींबू की रस की कुछ बूंदे मिला लें और मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को अपनी आँखों के नीचे के काले घेरे पर लगाएं। इसे दस मिनट तक यूं ही लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें।

आलू- 

आलू से डार्क सर्कल को दूर किया जा सकता है। आलू ब्लीचिंग एजेन्ट का काम करता है, जो काले घेरे को दूर करने में सहायता करता है। आलू का इस्तेमाल अकेले भी कर सकते हैं या खीरे के रस के साथ मिलाकर भी कर सकते हैं।

बादाम तेल-

बादाम का तेल कई प्राकृतिक गुणों से भरपूर होता है जो आँखों के आसपास की त्वचा को फायदा पहुँचाता है। बादाम के तेल के नियमित उपयोग से त्वचा का रंग हल्का पड़ जाता है, इसीलिए इसे आँखों के आसपास लगाने से डार्क सर्कल दूर हो जाते है। रात में इसे आँखों के नीचे थोड़ा-सा लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करने के बाद ऐसा ही छोड़ दें। सुबह उठने के बाद मुँह धो लें।

गुलाब जल-

आँखों को ताजगी प्रदान करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। गुलाब जल में रूई के गोले को भिगोकर आंखो के चारों तरफ अच्छी तरह से लगाकर पंद्रह मिनट के लिए रख दें, उसके बाद पानी से धो लें। रोज सुबह और शाम इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ़्तों में आंखो में निखार आ जाएगा।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source