एसपीएफ की सनस्क्रीन चुनने के 6 टिप्स!

कैसे करेंगे सही सनस्क्रीन लोशन का चुनाव?

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:28 PM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

अक्सर लोग सनस्क्रीन  लोशन का सही चुनाव करने में गलती कर बैठते हैं। अपनी त्वचा को कालेपन और हानिकारक अल्ट्रावायलट (यूवी) किरणों से बचाने के लिए त्वचा की प्रकृति को समझें और उसके अनुरूप मैट फिनिश और उचित एसपीएफ की सनस्क्रीन चुनें।  आपकी इस उलझन को सुलझाने में 'आईसैक' की त्वचा विशेषज्ञ और चिकित्सा निदेशक गीतिका मित्तल गुप्ता ने कुछ टिप्स साझा किये  हैं :

अपनी त्वचा की प्रकृति को समझें और उसके अनुरूप उचित सनस्क्रीन चुनें। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो जेल या स्प्रे आधारित सनस्क्रीन चुनें। शुष्क त्वचा  या ड्राई स्किन वाले लोगों को लोशन या क्रीम आधारित सनस्क्रीन का चुनाव करना चाहिए। यह सूर्य की किरणों से सुरक्षा और नमी दोनों प्रदान करेगी। लेकिन सनस्क्रीन खरीदते वक्त अपनी स्किन का ख्याल रखें और उसी के अनुसार सनस्क्रीन खरीदें। इससे वह बेहतर तरीके से काम कर पाती है। पढ़े- जानिये महिलाओं को ब्रेस्ट पर सनस्क्रीन लगाना क्यों है ज़रूरी?

  •  मैट फिनिश वाली सनस्क्रीन चुनें। इससे आपके चेहरे पर ताजगी बनी रहेगी। और आप दिन भर फ्रेश और एनर्जी से भरपूर दिखेंगे।

  • यूवीए किरणों से रंजकता और फोटोएजिंग की समस्या होती है, जबकि यूवीबी किरणें त्वचा के कालेपन और त्वचा कैंसर का कारण होती हैं। इसलिए दोनों प्रकार की हानिकारक किरणों से बचाव के लिए ब्रॉड स्पेक्ट्रम कवरेज जरूरी है। यूवीबी सुरक्षा के लिए 'एसपीएफ' और यूवीए के लिए 'पीए' का चिन्ह देखें।

  • यूवीबी से सुरक्षा के लिए कम से कम एसपीएफ 30 और यूवीए सुरक्षा के लिए पीए प्लस प्लस लें।

  • पैक पर सामग्री की सूची देखें। सनस्क्रीन में ऑक्सीबेंजोन न हो क्योंकि यह त्वचा के लिए हानिकारक होता है और इससे एलर्जी भी हो सकती है।

  •  ध्यान रखें कि सनस्क्रीन जितनी नई होगी, उसका प्रभाव भी उतना ही बेहतर होगा।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source