... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST
गर्मियां आते ही महिलाएं परेशान होकर अक्सर बाल कटवा लेती हैं, लेकिन जो किसी सूरत में अपने लंबे बाल नहीं कटवाना चाहतीं, उनके लिए अन्य विकल्प भी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे बालों की चोटी या गुच्छा बनाने के लिए इन्हें परतों या लेयर में कटवाकर गर्मी में भी ग्लैमरस लुक पाया जा सकता है। पढ़े- गर्मी के दिनों में त्वचा और बालों की देखरेख करने के टिप्स
ओरिफ्लेम इंडिया की सौंदर्य एवं मेकअप विशेषज्ञ आकृति कोचर ने यहां लंबे बालों को संभालने के कुछ तरीके बताए हैं। आइए डालें इन पर एक नजर :
-लंबे बालों को हल्के कराने के लिए आगे एवं पीछे से लेयर या परतों में कटवाएं। ऐसा करने से बाल हल्के हो जाएंगे, लेकिन उनकी लंबाई बरकरार रहेगी। पढ़े- अर्जुन कपूर ने गर्मी से बचने के लिए नया हेयरस्टाइल अपनाया
-बालों के निचले हिस्से में लीव-इन कंडीशनर का इस्तेमाल करें। पढ़े-कठोर जल से अपनी त्वचा और बालों को कैसे बचायें
-बालों को धूप से बचाने के लिए टोपी या स्कार्फ ओढ़ें। पढ़े- स्वस्थ बाल के लिए कौन-सी आठ चीज़ें न करें
-बालों की गूंथकर चोटी बनाएं, बालों को समेट का ऊपर गुच्छा बनाएं या सादी चोटी बना लें।
-बालों को घर पर ही स्टाइल दें। अगर बाल कर्ल(घुंघराले बनाना) करने हों, तो कर्लर को मध्यम तापमान पर गर्म करें। कर्लिग करने से पूर्व कर्लर को पांच मिनट के लिए गर्म करें।
अगर आप बालों को सीधा या कर्ल करना चाहती हैं और आपके बाल बहुत छल्लेदार या सीधे हैं, तो स्ट्रेटनर या कर्लर के इस्तेमाल से पूर्व बालों को कई भागों में विभक्त कर उन पर जैल छिड़क लें। इस बात का ख्याल रखें कि इसे दूरी से और कम मात्रा में छिड़कें। पढ़े- बालों के झड़ने के 6 घरेलु उपचार
अलग-अलग किए सारे हिस्सों पर जैल छिड़कने के बाद उन्हें अच्छे से कंघी कर लें। बालों का स्टाइल देर तक टिका रहे, इसके लिए थोड़ा सा फिनिशिंग स्प्रे जरूर करें।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।