... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
मानसून के समय स्टाइलिश दिखाना मुश्किल हो जाता है क्योंकि बारीश में भीगने के बाद सारा मेक-अप और कपड़े का स्टाइल पानी में धुल जाता है।अरे मायूस न हो, आप अब भी ऑफिस में अपने स्टाइल से सबके होश उड़ा सकते हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए यह रहा है आपके लिए एक विशेषज्ञ 'अर्बानिस्ता इमेज कंसल्टेंसी' की निदेशक शीना अग्रवाल के कुछ उपयोगी टिप्स-
- मानसून के दौरान ऑफिस में पेशेवर और सहज दिखने के लिए सफेद और लंबी पतलून या स्कर्ट पहनने से बचें। पढ़े- मानसून में स्टाइलिश दिखने के लिए अपनाएं ये ख़ास टिप्स
-मानसून के दौरानरहने वाले अनमने से मौसम को नीले, लाल और संतरी रंग के परिधानों के जरिए मात दी जा सकती है। इस मौसम में सफेद कपड़े न पहनें। बारिश में भीगने पर उनमें से आरपार नजर आता है और उन पर दाग भी आसानी से लगते हैं।
-पतलून और स्कर्ट : लंबी पतलून कतई न पहनें क्योंकि वे जल्दी गंदी होती हैं। आप चाहें तो अपनी सुविधा और माहौल अनुसार, उन्हें नीचे से मोड़ सकती हैं। इस मौसम के हिसाब से स्मार्ट फॉर्मल स्कर्ट बढ़िया हैं।
-कोट और जैकेट : आप पश्चिमी परिधानों को बरसाती कोट या जैकेट के साथ पहन सकती हैं।
-भारतीय परिधान : अगर आप मानसून के दौरान पारंपरिक भारतीय परिधान को प्राथमिकता देती हैं, तो सलवार और पटियाला की बजाय शॉर्ट कुर्ती के साथ लैगिंग या चूड़ीदार आजमाएं। इस मौसम में बड़े-बड़े दुपट्टों की जगह स्कार्फ या स्टॉल डालें। बारिश में ऐसे प्रिंट और रंगों वाले कपड़े कतई न पहनें, जो भीगने पर रंग छोड़ें।
-जूते-चप्पल : इस मौसम में चमड़े के जूते या सैंडिल न पहनें, क्योंकि ये जल्दी गीले होते हैं और सूखने में बहुत वक्त लेते हैं। जेली शूज, बिना हील वाली चप्पल-जूते फ्लोर्ट्स एवं अन्य मजबूत तथा बिना फिसलने वाले फुटवियर पहनें।
-मेकअप : वाटरप्रूफ काजल और आई-लाइनर लगाएं। बारिश के मौसम में फाउंडेशन का प्रयोग न करें और अगर लगाना ज्यादा ही जरूरी है, तो हल्का लगाएं।
-बाल : मानसून में वाातवरण में मौजूद नमी आपके बालों को उलझा सकती है। बालों का जूड़ा या चोटी बनाना बेहतर होगा।।
-डेनिम : मानसून में डेनिम को भूल जाएं। इन्हें सूखने में बहुत वक्त लगता है।
-छाता : कपड़ों से मेल खाता छाता चुनें।
ये टिप्स आपको मानसून में और भी देंगे स्टाइलिश और प्रोफेशनल लुक।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।