कैटरीना कैफ की फिटनेस और डांसिग स्किल्स ने बनाया 'काला चश्मा' गीत को स्पेशल

क्या आपने देखा कैटरीना कैफ का काला चश्मा ?

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST

कैटरीना कैफ की आनेवाली फिल्म ‘बार-बार देखो’ का गाना ‘काला चष्मा’ रिलीज हो गया है जो है एक सुपर कैची डांस नम्बर। इस गाने में एक बार फिर कैटरीना मराठी मुलगी बनी दिख रही हैं। ये गीत पिछले दशक के मशहूर इंडीपॉप गाने का रिमिक्स है। तो आप भी देखिए क्यूं बन रहा है ये गाना सभी का फेवरेट। इससे पहले कैटरीना फिल्म अग्निपथ में चिकनी चमेली बनी थीं। जहां उन्होंने महाराष्ट्र के इस पहनावे को अपनाया था। वैसे कैटरीना के साथ इस गाने में नज़र आ रहे हैं फ़िल्म में उनके हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा जो उनसे यंग हैं लेकिन कहीं से भी कैटरीना सिद्धार्थ से सीनियर या अनफिट नहीं लग रहीं। तो आप भी देखिए क्यूं बन रहा है ये गाना सभी का फेवरेट।-

गाने की सबसे खास बात है कैटरीना का डांस जो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ताल से ताल मिला रही हैं। कैटरीना के इस एनर्जेटिक डांस को देखकर उनके फैन्स इम्प्रेस हो गए हैं। कैटरीना इससे पहले ‘धूम-3’, ‘अग्निपथ’ और ‘तीस मार खां’ में ऐसे ही एनर्जेटिक डांस नम्बर कर चुकी हैं। ज़ाहिर है इस एनर्जी का कारण उनकी फिटनेस ही है। तो क्या आप जानना चाहेंगे कि कैसे कैटरीना रखती हैं अपनी फिटनेस का ध्यान। आमतौर पर कैट Pilates,फंकशनल ट्रेनिंग और टीआरसी और कार्डियो करती हैं। धूम-3 में कैटरीना के ऐब्स याद हैं आपको? उन्हें पाने के लिए रोज़ाना एक घंटे पाइलेट्स और 45 मिनट कार्डियों करती थीं।

कैटरीना के मुताबिक फिटनेस के लिए वर्कआउट से पहले उसके प्रोसेस को समझना बहुत ज़रूरी है साथ ही एक्सरसाइज़ के साथ अपने भोजन पर भी ध्यान देना चाहिए। कैट के क़रीबियों और फिटनेस ट्रेनर की माने तो वह ग्लूटेन, डेयरी और शुगर नहीं खातीं, जबकि प्रोटिन, फाइबर और गुड फैट उनके खाने में ज़रूर शामिल होते है।

तो अगर आप भी करती हैं कैटरीना कैफ के स्टाइल को फॉलो और पाना चाहती हैं उनके जैसी फिट बॉडी एंड स्लिम फिगर तो आप कर सकती हैं उनके डायट प्लान को फॉलो।

चित्र स्रोत -Dharma Production/Youtube.

 वीडियो  स्रोत -Excel Entertainment/Youtube.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source