स्लीवलेस पहनने के शौकीन अपनाएं ये टिप्स!

स्लीबलेस स्टाइलिश लुक के लिए कुछ ज़रूरी टिप्स।

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST

आजकल युवा वर्ग में खुली बाहों का पोशाक पहनने का चलन बढ़ा है। लेकिन धूप के तेज प्रभाव के कारण त्वचा पर टैन या पैचेस पड़ जाते हैं, जिसके कारण यह देखने में स्लीबलेस पोशाक पहनने में सुंदर नहीं लगते हैं। विख्यात त्वचा विशेषज्ञ किरण लोहिया ने यहां आपके लिए त्वचा की सुरक्षा और खूबसूरत बाहें पाने के खूबसूरत नुस्खे साझा किए हैं :

सूरज की घातक किरणों से सुरक्षा : सूरज की घातक यूवीए और यूवीबी किरणें त्वचा को बदरंग और बेजान कर देती हैं। यूवीए किरणों से त्वचा में दाग धब्बे और झुर्रियाँ भी आ जाती हैं, वहीं यूवीबी किरणें त्वचा को बदरंग कर देती हैं। इसलिए सूरज की किरणों से त्वचा की सुरक्षा के लिए धूप में निकलने से पहले बाहों पर हमेशा एसपीएफ 30 एवं पीए ++ वाला बोर्ड स्पेक्ट्रम संस्क्रीन लगाना चाहिए। धूप में रहने के दौरान हर चार घंटे में त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना चाहिए।

धूप में बाहों को अच्छी तरह ढंककर निकलें : ज्यादा समय तक धूप में रहने से बांहों में झाइयां पड़ जाती हैं और रंग काला पड़ने लगता है। यदि आप धूप में निकलते वक्त खुली बाहों वाली पोशाक के बदले पूरी बांह की पोशाक पहनने का विकल्प चुनती हैं, तो पाएंगी कि इससे आपकी बाहें नर्म और कोमल बनी रहती हैं। गर्मी के मौसम में सूती कपड़े और हल्के रंग के पोशाक पहनना ज्यादा सही रहता है।

घरेलू उपाय : बाहों पर गहरे दाग धब्बों को हटाने के लिए घरेलू उबटन कारगर साबित हो सकते हैं। उबटन लगाने से त्वचा की ऊपरी बेजार और रूखी परत हट जाती है और त्वचा कोमल और चमकदार बनती है। उबटन बनाने के लिए छाछ और बेसनका पतला पेस्ट बनाकर बाहों पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से मलते हुए पानी से धो डालें। ऐसा सप्ताह में एक से दो बार करें।

इसके अलावा गुलाब के अर्क में चीनी मिलाकर इससे बाहों पर मसाज करें और फिर पानी से धो डालें। सप्ताह में कम से कम एक बार ऐसा करने से आपकी बाहें मुलायम और चमकदार होंगी।

इन घरेलू टिप्स को अपनायें और  स्टाइलिश ड्रेस पहनने से न चूकें।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Getty image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source