सर्दी के बाद गर्मी में तेज धूप से त्वचा संबंधी बहुत सारी समस्याएं होनी शुरू हो जाती है। गर्मियों में चेहरे पर मुहांसे निकलना, चकते पड़ना और रूखापन आदि आम समस्याएं है।लेकिन लोगों को कुछ समझ नहीं आता कि इससे राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए। एक त्वचा विशेषज्ञ की राय है कि इनसे बचने के लिए चेहरा बार-बार न छुएं, हाइड्रेटिग क्लींजर, मॉश्चराइजर और हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें। लुमिअर डर्माटोलॉजी की चिकित्सा निदेशक किरण लोहिया के सुझाव के अनुसार-
हीट रैश: त्वचा पर लाल गुमड़े पड़ना या खुजली होने को हीट रैश कहा जाता है। यह समस्या आमतौर पर गर्मी के मौसम में पेश आती है। यह चकते शरीर के किसी भी हिस्से में पड़ जाते हैं। इनसे बचने के लिए दिन में धूप में ज्यादा देर तक न निकलना ही बेहतर होता है। पढ़े- गर्मी के दिनों में त्वचा और बालों की देखरेख करने के टिप्स
मुंहासे : दुनिया में महिलाओं व पुरुषों में होने वाली त्वचा संबंधी सर्वाधिक आम समस्या मुंहासे हैं। इसलिए बार-बार चेहरे पर हाथ न लगाएं। रात में सोने से पहले मेकअप जरूर उतार लें, वरना रोम छिद्र बंद हो जाएंगे और फिर मुंहासे निकलेंगे।
रूखी त्वचा : सफर में त्वचा को देखभाल की बहुत ज्यादा जरूरत होती है, क्योंकि उस समय आप प्रदूषण, धूल-मिट्टी, गर्मी और अन्य चीजों के संपर्क में ज्यादा आते हैं। ऐसे में बाहर निकलने से पूर्व बैग में हाइड्रेटिंग क्लींजर, मॉश्चराइजर, लिप बाम, हैंड सैनीटाइजर और सनस्क्रीन रख लें, ताकि जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके। पढ़े- गर्मी के दिनों में राहत पहुँचानेवाले 5 नैचरल हेल्दी ड्रिंक्स
You may like to read
एक बात का ध्यान रखें कि गर्मी के दिनों में आप घर पर हो या बाहर सनस्क्रिन लगाना न भूलें। इसके साथ-साथ साफ-सफाई और अपने खान-पान पर नजर रखना भी ज़रूरी होता है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.