... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:54 PM IST
Can lead to depression: As per Dr M Safwan Badr, President, American Academy of Sleep Medicine, ‘Healthy sleep is a necessity for physical, mental and emotional well-being.' He found that lack of sleep has a definite correlation to depression and it can also increase a person's genetic risk of suffering depressive symptoms.
आजकल अधिकतर लोग डिप्रेशन या तनाव का शिकार है, या पारिवारिक कारणों से या अपने कामकाजी जीवन से। इसका प्रभाव से शारीरिक समस्याओं में आपके बाल और त्वचा पर भी बहुत इफेक्ट पड़ता है। तनाव के कारण बाल झड़ने लगते हैं और चेहरे पर उम्र के पहले झुर्रियाँऔर डार्क सर्कल्स पड़ने लगते हैं। इसलिए तनाव को अपने जिंदगी से दूर रखने की कोशिश कीजिए, इसके लिए कुछ टिप्स पर ध्यान दें।
क्या आप तनाव और अवसादपूर्ण जिंदगी जी रहे हैं? तो थोड़ा ध्यान दें। अवसाद और तनाव आपके चेहरे और बालों से झलकता है। त्वचा विशेषज्ञ और बाल एवं त्वचा संबंधी रोगों के उपचार केंद्र 'मेडलिंक्स' के बाल प्रत्यारोपण सर्जन पंकज चतुर्वेदी ने तनाव से त्वचा और बालों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया।
-मुंहासे : हमारी त्वचा और मस्तिष्क का गहरा रिश्ता है। जिस क्षण तनाव वाले हार्मोन निकलते हैं, त्वचा में तेल की उत्पत्ति बढ़ जाती है, जिस वजह से मुंहासे होते हैं।
-बुढ़ापा : तनाव या अवसाद ग्रस्त लोग आसानी से पकड़ में आ जाते हैं, क्योंकि झुर्रियां और काले घेरे जैसे बुढ़ापे के लक्षण उनके चेहरे पर उम्र से बहुत पहले ही दिखने शुरू हो जाते हैं।
-बाल झड़ना : तनाव के चलते रक्त कोशिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे बालों की जड़ों को अपने विकास के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन एवं अन्य जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। अवसाद ग्रस्त लोग आमतौर पर पोषक तत्वों के अभाव में बाल गिरने की समस्या से जूझते हैं।
अवसाद या तनाव भगाने के उपाय :
-बढ़िया सी मसाज कराएं : यह आपके शरीर को आराम देने और अवरुद्ध ऊर्जा तंत्रिकाओं को खोलने में मदद करेगी।
-व्यायाम करें : कसरत आपको प्रेरित करती है और आपका मूड ठीक करती है। यह आपको ऊर्जावान बनाने में मदद करती है। व्यायाम स्वस्थ काया की कुंजी है।
-रोजाना 15-20 मिनट ध्यान लगाएं : ध्यान सुविधानुसार किसी भी समय और जगह पर लगाया जा सकता है। एकांत में शांति से बैठकर आप अपने विचारों पर ध्यान दे सकते हैं। इससे तनाव भगाने में मदद होगी।
-नियमित अंतराल पर पौष्टिक खाना खाएं : बादाम, जामुन और सैमन (मछली की किस्म) तनाव दूर करने में सहायक हैं।
-आठ घंटे की नींद जरूरी : नींद की कमी से खीझ और चिड़चिड़ापन होता है। तनाव भगाने के लिए नींद से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।