हरभजन सिंह की दुल्हन की मेंहदी रंग लाई, क्या आपकी मेहंदी भी इतनी डार्क रच पाती है?

क्या आप भी हरभजन और गीता की तरह शादी में अपने मेंहदी का रंग चढ़ाना चाहते हैं?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

मशहूर क्रिकेट प्लेयर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा 29 अक्तूबर को  विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। संगीत समारोह के बाद कल मेंहदी सेरीमनी  बड़े ही जोरदार रूप से उनके होमटाउन जालंधर, पंजाब में सपंन्न हुई। गीता  बसारा गुलाबी रंग के लहंगे में जितनी जँच रही थी, उतनी ही उनकी मेंहदी का रंग  उनके प्यार की तरह ही गहरा चढ़ा था।

geeta basra ceremonyदुल्हन के लिए तो मेहंदी के बिना शादी की कल्पना भी मुश्किल है। लेकिन मेंहदी  तभी खूबसूरत लगती है जब उसका रंग गहरा चढ़े। कहा जाता है कि मेंहदी का  रंग जितना चढ़ेगा पति उतना प्यार करेगा। अगर पति का प्यार चाहिए तो थोड़ी  मेहनत तो करनी पड़ेगी। चलिये आपको कुछ ऐसे घरेलू आसान टिप्स के बारे में  बताते हैं जिनके मदद से आपके मेंहदी का रंग ज़रूर चढ़ेगा- पढ़े- मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स

• मेंहदी को 7-8 घंटे या रात भर कम-से-कम लगाकर रखें।

• चीनी और नींबू के रस का घोल बनाकर मेंहदी पर कुछ देर बाद-बाद हल्के हाथों से लगाते रहें।

• उसके बाद मेंहदी लगे हथेलियों पर लौंग का धुँआ लें।

• साबुन और पानी से न धोयें।

geeta basraये तो कुछ टिप्स हैं मेंहदी का रंग गहरा करने के लिए, लेकिन इसके साथ ही एक बात का ध्यान रखें कि मेंहदी के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं जिनके कारण आपके खुशी के पलों में परेशानी का साया पड़ सकता है। आजकल मेंहदी का रंग चढ़ने के लिए कुछ केमिकल पैरा फेनाइलेनेंडियामान (Para-phenylenediamine) मिलाया जाता है जिससे कि त्वचा पर एलर्जी हो सकती है। इन केमिकल के कारण रैशेज़ या हाथों में जलन हो सकता है, लेकिन आप इस तरह के परेशानी को थोड़ी-सी बुद्धिमानी से समाधान कर सकते हैं- पढ़े- ईद की मेहंदी कहीं पहुंचा न दे नुकसान, जानिये कैसे करें बचाव

• मेंहदी लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें।

• अगर मेंहदी लगाने के बाद जलन या एलर्जी जैसा महसूस कर रहे हैं तो तुरन्त धो लें।

• आप इन सब परेशानियों से बचना चाहते हैं तो हर्बल मेंहदी का इस्तेमाल करें।

इन छोटे-छोटे टिप्स का ध्यान रखें और अपने जिंदगी के इस खुशी के पलों को और भी यादगार बनाइए।

चित्र स्रोत -  Instagram Wedding Sutra.


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source