... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
मूल स्रोत -IANS Hindi
सर्दियों में खुद को स्टाइलिश लुक देना भी चैलेंज भरा काम होता है। लेकिन पुराने फैशन को नया ट्रेंड भी बनाया जा सकता है वह भी पुरे स्टाइलिश लुक के साथ। इस बारे में फैशन डिजाइनर प्रियंका बत्रा कुछ टिप्स दे रही है।
इन सर्दियों में फैशन के नए अवतार के लिए फिर से पुराने फैशन की और लौटकर आप ट्रेंड में बने रह सकते हैं। फैशन विशेषज्ञों का कहना है कि बूट कट जींस और 1980 के दशक के फ्लोरल पिंट्र जैसे कई पुराने फैशन ट्रेंड फिर से लौट आए हैं। फैशन डिजाइनर प्रियंका बत्रा ने पुराने दौर के कुछ ऐसे फैशन ट्रेंड्स के बारे में बताया है, जो इस मौसम में पहने जा सकते हैं-
फ्लोई ड्रेस : पुराने दौर की फ्लोई ड्रेसिज का फैशन फिर से लौट आया है। जॉर्जट और सैटिन जॉर्जट की फ्लोई मिडी, मैक्सी, गाउन और इवनिंग ड्रेस जैसे परिधान फिर से लौट आए हैं, जो फैशन रैंप पर भी दिखाई दे रहे हैं।
पिंट्र और पैटर्न : 1980 के दशक के फ्लोरल पिंट्र का फैशन भी दोबारा रैंप पर दिखाई दे रहा है। इन दिनों फ्लोरल पिंट्रेड टॉप, स्कर्ट्स और ड्रेसिज फैशन में फिर लौट आए विक्टोरियन दौर की गवाही दे रहे हैं।
विंटेज रंग : गहरे लाल गुलाबी शेड्स, गहरा नीला और गहरा हरा (बॉटल ग्रीन) जैसे विंटेज रंगों का चलन तेजी से बढ़ रहा है।
प्लाजो और बूूट कट जीन्स : प्लाजो और बूट कट जीन्स का स्टाइल जो एक दशक पूर्व लौट चुका था, वह लड़कियों के वॉर्डरोब में फिर से तेजी से लौट रहा है। शरारा का आधुनिक संस्करण प्लाजो भी इन दिनों काफी चलन में है।
चित्र स्रोत - Shutterstock