... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST
बालों का झड़ना आजकल की आम परेशानी है, लेकिन इस नई खोज से गंजेपन का इलाज संभव हो सकता है। एक शोध में पता चला है कि सिर पर मौजूद खास किस्म और घनत्व के 200 बालों को एक निर्धारित तरीके से तोड़ने पर उनकी जगह 1,200 नए बाल उग आते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया (यूएससी) के वैज्ञानिकों ने एक चूहे पर यह प्रयोग किया। शोधकर्ता चेंग-मिंग चौंग ने कहा, 'यह इस बात का एक बढ़िया उदाहरण है कि कैसे मूलभूत शोध संभावित परिवर्तन मूल्य की राह निकाल सकती है।'
उन्होंने कहा, 'यह शोध गंजेपन (एलोपेसिया) के इलाज के संभावित नए लक्ष्य की राह निकाल सकती है।' शोधकर्ताओं ने कुछ साल पहले शुरू किए गए शोध के विचार को आधार मानकर प्रयोग शुरू किया, जिसमें माना गया था कि कपाल की त्वचा पर उगे एक बाल का टूटना अपने आसपास के वातावरण को प्रभावित कर सकता है और उस प्रतिक्रिया स्वरूप उस स्थान पर कई नए बाल उग सकते हैं। शोधकर्ताओं ने अपने विचार के परीक्षण के लिए एक चूहे के शरीर के 200 बालों को अलग अलग विन्यास में तोड़ा।
शोधकर्ताओं ने पाया कि तीन से पांच मिलीमीटर व्यास के क्षेत्र में एक-एक बाल को तोड़ने से उस स्थान पर 450 से 1,300 बाल उग आते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि बाल तोड़ने के स्थान पर नए बालों का उग आना 'क्वोरम सेंसिंग' के सिद्धांत पर निर्भर करता है, जो इस पर आधारित है कि एक प्रणाली किसी खास उत्तेजना पर प्रतिक्रिया देती है, जिससे वह प्रभावित होती है न कि हर प्रकार की उत्तेजनाओं पर।
इस शोध का परिणाम जर्नल सेल में प्रकाशित हुआ है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।